
दिल्ली में आज से खोले गए धार्मिक स्थल, कोरोना गाइडलाइन का पालन जरूरी
AajTak
दिल्ली में कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान कफी लोगों की जान गई थी. दिल्ली सरकार को कोरोना संक्रमण पर रोक लगाने के लिए प्रदेश में लॉकडाउन लगाना पड़ा. जिसके बाद 19 अप्रैल से पांच महीने से अधिक समय तक सभी धार्मिक स्थल भक्तों के लिए बंद रहे.
पिछले काफी दिनों से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में तेजी नहीं देखी गई है. इसी के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने धार्मिक स्थलों को फिर से खोलने का फैसला लिया है. दिल्ली सरकार ने शुक्रवार से राष्ट्रीय राजधानी में धार्मिक स्थलों को श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोलने की अनुमति दी है. हालांकि सभी श्रद्धालुओं को इस दौरान कोविड-19 दिशा-निर्देशों और मानक संचालन प्रक्रियाओं के सख्ती से पालन करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं. दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने गुरुवार को नए कोविड-19 दिशानिर्देश जारी किए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











