
दिल्ली में अंधेरा होने के बाद बसों में असुरक्षित महसूस करती हैं 77 फीसदी महिलाएं: ग्रीनपीस रिपोर्ट
AajTak
ग्रीनपीस इंडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि 100 करोड़ 'पिंक' टिकटों के मील के पत्थर के साथ, इस स्कीम ने न केवल महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक आजादी को सपोर्ट किया है, बल्कि निजी वाहनों की तुलना में सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को प्रोत्साहित करके ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने में भी योगदान दिया है.
साल 2019 में दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए फ्री बस योजना चलाई. अब इससे जुड़ी एक रिपोर्ट सामने है, जो चौंकाने वाली है. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 75 फीसदी से ज्यादा महिलाएं अंधेरे के बाद दिल्ली की बसों में यात्रा करते वक्त असुरक्षित महसूस करती हैं, जबकि सरकार की इस योजना ने महिलाओं को जारी किए गए 100 करोड़ 'पिंक' टिकट्स के मील के पत्थर को पार कर लिया है.
एक गैर-सरकारी संगठन, Greenpeace India ने अपनी नई रिपोर्ट 'Riding the Justice Route' में कहा कि सर्वे में शामिल 75 फीसदी महिलाओं ने 'पिंक टिकट' स्कीम से अहम बचत देखी है, जिनमें से कई ने इस फंड को घरेलू जरूरतों, इमरजेंसी स्थितियों और हेल्थकेयर पर खर्च किया है.
इसके अलावा, रिपोर्ट में कहा गया है कि सर्वे में शामिल 25 फीसदी महिलाओं ने पब्लिक बसों का उपयोग बढ़ा दिया है और अक्टूबर 2019 में स्कीम के लॉन्च होने के बाद से पहले बसों से बचने वाली अधिक महिलाएं नियमित बस यात्राएं की. हालांकि, सुरक्षा संबंधी मुद्दे बने हुए हैं, 77 फीसदी महिलाएं खराब रोशनी और बसों के कम समय-सारिणी की वजह से अंधेरे के बाद बसों में असुरक्षित महसूस करती हैं. कई महिलाओं ने उत्पीड़न की घटनाओं की भी रिपोर्ट की है, खासकर भीड़भाड़ वाली बसों में, रिपोर्ट में कहा गया है.
'100 करोड़ पिंक टिकट'
'पिंक टिकट' स्कीम के तहत, किसी भी महिला को दिल्ली की सार्वजनिक बसों में यात्रा करने के लिए भुगतान नहीं करना पड़ता है, लेकिन अगर वे चाहें तो टिकट खरीदने का विकल्प उनके पास है.
Greenpeace India के प्रचारक आकिज फारूक ने कहा, "इस स्कीम ने दिल्ली में महिलाओं के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट के रास्ते खोल दिए हैं." उन्होंने कहा, "लेकिन इसे वास्तव में ट्रांसफॉर्मेटिव बनाने के लिए, हमें बसों के बेड़े का विस्तार करना होगा, सुरक्षा बढ़ानी होगी और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को सभी के लिए सुलभ बनाने के लिए अच्छी तरह से जुड़ी हुई सर्विसेज सुनिश्चित करनी होंगी."

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.



