
दिल्ली मुंबई कॉरिडोर: किसानों की जमीन पर चला बुलडोजर, मुआवजा लेने के बाद भी नहीं की थी जमीन खाली
AajTak
पूरा मामला ग्रेटर नोएडा के दादरी थानां क्षेत्र के बोड़ाकी गाँव का है. वहां पर प्रशासन के जमीन खाली करने के नोटिस के बावजूद भी निर्माण कार्य को ध्वस्त नहीं किया जा रहा था.
शनिवार को गौतमबुद्ध नगर में किसान और पुलिस के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. एक तरफ बुलडोजर से किसानों के अतिक्रमण को साफ कर दिया गया तो वहीं दूसरी तरफ दूसरे किसानों को समय रहते अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी कर दिया गया. ये सब इसलिए किया गया क्योंकि किसानों की वजह से दिल्ली मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर परियोजना का काम लंबे समय से लंबित हो रहा था. कई साल पहले ही किसानों की जमीन को प्रोजेक्ट के इस्तेमाल के लिए खरीद लिया गया था, किसानों को मुआवजा भी दिया गया था. लेकिन उसके बाद भी जमीन खाली नहीं की गई जिसके बाद पुलिस ने ये सख्ती दिखाई.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












