
दिल्ली मार्च के चार साल पूरे होने पर किसान निकालेंगे 'चेतावनी रैली', SKM का ऐलान
AajTak
किसानों ने दिल्ली मार्च के चार साल पूरा होने पर 'चेतावनी रैली' निकालने का ऐलान किया है. ये रैली 50 हजार से ज्यादा गांवों से होकर गुजरेगी. इस दौरान किसान संगठन गाड़ियों के काफिले और पदयात्रा के जरिए अपनी मांगों को उठाएंगे.
किसानों के संगठन संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने कहा है कि वह किसानों के दिल्ली मार्च के चार साल पूरे होने के मौके पर 26 नवंबर को 500 जिलों में 'चेतावनी रैलियां' आयोजित करेंगे. किसानों की यात्रा 500 जिलों से होकर गुजरेगी. साथ ही SKM ने चेताया है कि अगर उनकी मांगों को सरकार नहीं मानती है तो वो अगले साल इससे भी बड़ी यात्रा निकालेंगे. इस बात की घोषणा संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों के साथ हुई मीटिंग के बाद बुधवार की गई.
अखिल भारतीय किसान सभा के नेता हन्नान मोल्लाह ने कहा कि सरकार ने अब तक अपनी प्रतिबद्धता पूरी नहीं की है. सरकार ने किसानों को धोखा दिया है. इसलिए हमने देश भर में रैलियां करने का फैसला किया है. वहीं क्रांतिकारी किसान यूनियन के अध्यक्ष दर्शन पाल ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को अगर नहीं मानती है तो वो 2025 में और बड़ा आंदोलन करेंगे.
50 हजार से ज्यादा गांवों को कवर किया जाएगा
हरियाणा किसानों के विरोध प्रदर्शन का गढ़ रहा है और अभी हुए प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी को भारी जीत मिली है. भाजपा की सत्ता में वापसी के बारे में पूछे जाने पर दर्शन पाल ने कहा कि भले ही भाजपा चुनाव जीत गई हो लेकिन लगभग 60 प्रतिशत लोगों ने बीजेपी के खिलाफ मतदान किया और किसानों ने उनके खिलाफ ज्यादा मतदान किया है.
किसान संगठन ने कहा कि बहुत बड़ा आंदोलन 7 से 25 नवंबर के बीच किया जाएगा. जिसमें एसकेएम की राज्य कमेटियों के द्वारा 50 हजार से ज्यादा गांवों को कवर किया जाएगा.
एसकेएम प्रत्येक जिले के 100 गांवों को कवर करेगा, जो गाड़ियों के काफिले और पदयात्रा के जरिए अपनी मांगों का प्रसार डोर-टू-डोर करेगा. इसके अलावा केंद्र सरकार को C2+50 प्रतिशत के फॉर्मूले और किसानों के द्वारा मांगें गए अन्य मांगों को पूरा करने के लिए कहा जाएगा. साथ ही न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करने के लिए तीन महीने का अल्टीमेटम दिया जाएगा.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.










