
दिल्ली: मनीष सिसोदिया बोले- हमारे पास वैक्सीन उपलब्ध नहीं, 18 साल से ज्यादा वालों के लिए सेंटर्स बंद करने होंगे
ABP News
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली ने पचास लाख वैक्सीन के डोज का बेंचमार्क पार कर दिया है. लेकिन वैक्सीन की कमी की वजह से 18 साल से अधिक आयु वर्ग वाले सेंटर्स बंद करने पड़ेंगे.
नई दिल्ली: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि राज्य में 18 साल से अधिक आयु वाले टीकाकरण के सेंटर बंद करना होगा है, क्योंकि वैक्सीन की उपलब्धता नहीं है. उन्होंने ट्वीट करते हुए ये बात कही. इससे पहले भी उन्होंने कहा था कि अगर हमें पर्याप्त वैक्सीन नहीं मिली तो 18-44 आयु वर्ग के सारे वैक्सीनेशन सेंटर्स इस महीने के लिए मजबूरन बंद करने पड़ेंगे. मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करते हुए कहा, “दिल्ली ने कुल 50 लाख वैक्सीन डोज का बेंचमार्क पार कर दिया (पहला और दूसरा डोज मिलाकर). लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमें 18+ आयु वर्ग के लिए अपने केंद्रों को बंद करना पड़ रहा है, क्योंकि टीका उपलब्ध नहीं है.”More Related News













