
दिल्ली: मंदिर परिसर में मटन डिलीवर करने से किया इनकार, Swiggy ने डिलीवरी बॉय को नौकरी से निकाला, पुजारियों ने किया सम्मानित
AajTak
स्विगी डिलीवरी बॉय सचिन पांचाल ने मटन, कोरमा ऑर्डर को उसके गंतव्य तक पहुंचाने से इनकार कर दिया क्योंकि यह पुरानी दिल्ली में मरघट हनुमान मंदिर के मंदिर परिसर के अंदर था. इस पर स्विगी का कहना था कि डिलीवरी बॉय की ड्यूटी होती है कि वे दरवाजे तक खाना पहुंचाएं. लेकिन सचिन पांचाल ने ऐसा नहीं किया और स्विगी ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया. इसके बाद मंदिर परिसर ने सचिन का सम्मान किया.
दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित मशहूर मरघट बाबा हनुमान मंदिर परिसर के पास मटन कोरमा का ऑनलाइन ऑर्डर मंगाने के मामले में आजतक ने उस डिलीवरी बॉय से बात की है जिसने ऑर्डर पहुंचाने से इनकार कर दिया. सचिन पांचाल वही डिलीवरी बॉय है जिसने पिछले हफ्ते एक वीडियो जारी की थी जिसमें कि देखा और सुना जा सकता है कि उसने धार्मिक जगह ऑर्डर नहीं पहुंचाया.
डिलीवरी बॉय मंदिर परिसर के बाहर ही खड़ा था और कस्टमर से कह रहा था कि वो चाहें तो बाहर आकर ऑर्डर ले सकते हैं. लेकिन कस्टमर बाहर नहीं आए और उन्हें मंदिर परिसर के अंदर ही मटन कोरमा की डिलीवरी चाहिए थी.
मंदिर परिसर में मीट खाना चाह रहे थे कस्टमर
एक वीडियो में सचिन पांचाल (डिलीवरी) को हाथ में मटन कोरमा खाने का ऑर्डर लिए मंदिर परिसर के लोहे के बार गेट के बाहर खड़ा दिखाया गया है. डिलीवरी की लोकेशन यमुना बाजार, हनुमान मंदिर दिखा रहा था. वीडियो में दिख रहे बिल के मुताबिक यह घटना एक मार्च 2023 की है.
स्विगी ने नौकरी से निकाला
Swiggy डिलीवरी बॉय सचिन पांचाल ने मटन कोरमा ऑर्डर को उसके गंतव्य तक पहुंचाने से इनकार कर दिया क्योंकि यह कश्मीरी गेट, पुरानी दिल्ली में मरघट हनुमान मंदिर के मंदिर परिसर के अंदर था. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. स्विगी बॉय की ड्यूटी होती है कि वे दरवाजे तक खाना पहुंचाएं. लेकिन सचिन पांचाल ने ऐसा नहीं किया और स्विगी ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












