
दिल्ली: मंत्री इमरान हुसैन को बड़ी राहत, ऑक्सीजन कालाबाजारी की याचिका HC में खारिज
AajTak
ऑक्सीजन सिलेंडर केस में दिल्ली सरकार के मंत्री इमरान हुसैन को बड़ी राहत मिली है. दिल्ली हाई कोर्ट ने उनके खिलाफ ऑक्सीजन की होर्डिंग से जुड़ी याचिका को खारिज कर दिया है.
ऑक्सीजन सिलेंडर केस में दिल्ली सरकार के मंत्री इमरान हुसैन को बड़ी राहत मिली है. दिल्ली हाई कोर्ट ने उनके खिलाफ ऑक्सीजन की होर्डिंग से जुड़ी याचिका को खारिज कर दिया है. इमरान हुसैन ने कोर्ट द्वारा नियुक्त किए गए एमिकस को वो सभी बिल दिखाएं, जिसमें उन्होंने ऑक्सीजन हरियाणा से मंगा कर आम लोगों में बांटी थी. इसके अलावा मंत्री इमरान हुसैन ने एमिकस को बताया कि उन्होंने ऑक्सीजन के 10 सिलेंडर भी दिल्ली से किराए पर लिए थे लेकिन उनको भरवाने के लिए गैस हरियाणा से ही मंगाई गई थी. बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका लगाई गई थी कि इमरान हुसैन ऑक्सीजन की कालाबाजारी कर रहे हैं और सरकार से ऑक्सीजन लेकर उसे आम लोगों में बांट रहे हैं.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












