
दिल्ली भी जीत ली... अब पीएम मोदी के लिए क्या बाकी रह गया है?
AajTak
कहा जाता है कि बीजेपी उस राज्य में तब तक लगी रहती है कि जब तक की उसे जीत न मिल जाए. कई राज्यों में उसका उदाहरण देखने को मिला है. हार की समीक्षा, फिर नई ताकत के साथ चुनाव में जुट जाना, ये बीजेपी की कामयाबी का मंत्र है.
अब तो दिल्ली भी जीत ली, वो दिल्ली जो बीजेपी को पिछले करीब ढ़ाई दशक से चिढ़ा रही थी. साल 2014 में नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बीजेपी की लहर उठी, राज्य-दर-राज्य कमल खिलता गया. इस बीच 2015 में दिल्ली का विधानसभा चुनाव हुआ और अरविंद केजरीवाल की आंधी के आगे BJP कहीं टिक नहीं पाई. 70 में से 67 सीटों पर झाड़ू चल गई, बीजेपी के लिए ये बड़ी हार थी. क्योंकि ठीक एक साल पहले यानी 2015 में पार्टी को इसी दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर जीत मिली थी.
2015 में आम आदमी पार्टी (AAP) को दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत मिली थी. इस जीत से केजरीवाल का कद इतना बढ़ गया था कि वो राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी का विस्तार करने लगे. वहीं, केजरीवाल की ये कामयाबी सीधे-सीधे पीएम मोदी के लिए एक चुनौती थी, क्योंकि बीजपी का विजय रथ दिल्ली में आकर थम गया था. साल 2015 में देश के कई राज्यों में चुनाव हुए और बीजेपी को शानदार जीत मिली. साल 2018 में बीजेपी की देश के 15 राज्यों में पूर्ण बहुमत वाली सरकार थी. लेकिन दिल्ली में बीजेपी जमीन पर पकड़ नहीं बना सकी थी.
पीएम मोदी की अगुवाई में 2019 के लोकसभा चुनाव में फिर बीजेपी को बंपर जीत मिली, 303 सीटों पर कमल खिला. पीएम मोदी की लोकप्रियता चरम पर थी. क्योंकि 2014 के मुकाबले 2019 में BJP को ज्यादा सीटों पर जीत मिली. इस चुनाव में भी दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर बीजेपी की जीत हुई. लगा कि अब बीजेपी के लिए दिल्ली की राह थोड़ी आसान होगी, क्योंकि पीएम मोदी बंपर जीत के साथ दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री बन चुके थे.एक कसक थी कि दिल्ली में आखिर जिस बीजेपी को लोकसभा चुनाव में 50 फीसदी से ज्यादा वोट मिलते हैं, वो विधानसभा चुनाव में कोई करिश्मा क्यों नहीं कर पाती है.
मजबूत रणनीति के साथ 2020 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी उतरी, सामने फिर अरविंद केजरीवाल थे. बीजेपी ने कोई CM का चेहरा नहीं दिया, क्योंकि पीएम मोदी के चेहरे पर राज्य-दर-राज्य कमल खिल रहा था. लेकिन 2020 के विधानसभा चुनाव में भी कुछ नहीं बदला, पीएम मोदी का विजय रथ एक बार फिर दिल्ली में रुक गया. अरविंद केजरीवाल के आगे बीजेपी की रणनीति पूरी तरह से फेल हो गई. एक मोर्चे पर केजरीवाल थे, तो दूसरा मोर्चा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संभाले हुए थे. इस चुनाव में बीजेपी बुरी तरह से हारी. AAP को 70 में से 62 सीटों पर बंपर जीत मिली. केजरीवाल के लिए ये जितनी बड़ी जीत थी, बीजेपी के लिए उतनी बड़ी हार. खुद पीएम मोदी के लिए एक झटका था कि आखिर कब जाकर दिल्ली में बीजेपी का सूखा खत्म होगा. क्योंकि आखिरी बार दिल्ली में साल 1993-1998 में बीजेपी की सरकार थी.
2020 में प्रचंड जीत के साथ केजरीवाल पीएम मोदी को सीधी चुनौती देने तैयारी में जुटे. गुजरात, गोवा, हिमाचल, उत्तराखंड और पंजाब में अरविंद केजरीवाल चुनावी ताल ठोकने लगे, सामने फिर बीजेपी थी. इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी पंजाब में सरकार बनाने में कामयाब रही. केजरीवाल का कद लगातार बढ़ता जा रहा था, राष्ट्रीय स्तर पर पीएम मोदी और अरविंद केजरीवाल आमने-सामने नजर आने लगे. क्योंकि लगातार तीसरी बाद दिल्ली की कुर्सी पर केजरीवाल काबिज हो चुके थे. साल 2015 और 2020 में दिल्ली में AAP की जीत ने बीजेपी को सोचने के लिए मजबूर कर दिया था कि आखिर पीएम मोदी की अगुवाई में बीजेपी दिल्ली फतह क्यों नहीं कर पा रही है. कहा जाता है कि बीजेपी उस राज्य में तब तक लगी रहती है कि जब तक की उसे जीत न मिल जाए. कई राज्यों में उसका उदाहरण देखने को मिला है. हार की समीक्षा, फिर नई ताकत के साथ चुनाव में जुट जाना, ये बीजेपी की कामयाबी का मंत्र है. ओडिशा में इसी तरह से बीजेपी को जीत मिली. पश्चिम बंगाल में भी लगातार बढ़ता जनाधार एक उदाहरण है, इसके अलावा दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी बीजेपी अपनी मौजूदगी चुनाव-दर-चुनाव बढ़ा रही है. हालांकि, दक्षिण भारत के कई राज्यों में बीजेपी ने शून्य से सफर की शुरुआत की है, और धीरे-धीरे कामयाबी की सीढ़ी चढ़ रही है. इस कामयाबी का सबसे बड़ा श्रेय पीएम मोदी को जाता है, क्योंकि वो देश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं और बीजेपी का सबसे बड़ा चेहरा हैं.
लेकिन कहा जाता था, कि जिस पीएम मोदी ने पूरे देश में भगवा लहरा दिया. वो दिल्ली में केजरीवाल की तोड़ क्यों नहीं निकाल पाते. खुद पीएम मोदी को भी ये अहसास होता होगा कि आखिर कहां कसर रह जाती है. क्योंकि विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता केजरीवाल को गले लगा लेती थी और बीजेपी का ठुकरा देती. लेकिन उदाहरण ये भी दिया जाता है कि दिलवालों की दिल्ली है, और जब दिल्लीवाले जिसे जिताते हैं तो दिल खोलकर जिताते हैं. साल 2015 और 2020 में दिल खोलकर झाड़ू का साथ दिया, और अब दिल खोलकर बीजेपी की झोली भर दी है. करीब 27 साल के बाद दिल्ली की सत्ता पर बीजेपी की वापसी हुई है, लेकिन इस जीत का सेहरा पीएम मोदी के सिर सजने वाला है. इंतजार लंबा था. लेकिन अब तो दिल्ली भी जीत ली है.. अब पीएम मोदी के लिए क्या बाकी रह गया है?

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







