
दिल्ली ब्लास्ट में अल फलाह यूनिवर्सिटी पर जांच की आंच... ED की भी एंट्री, उधर वेबसाइट डाउन
AajTak
दिल्ली ब्लास्ट की साजिश में हरियाणा के अल-फलाह यूनिवर्सिटी के कुछ प्रोफेसर का नाम जुड़ने के बाद इसकी मान्यता को लेकर सवाल उठने लगे हैं. इस पर मेडिकल रेगुलेटरी ऑथरिटी NMC के अध्यक्ष ने यूनिवर्सिटी को नोटिस भेजा है. वहीं अब ED ने भी दस्तक दे दी है.
दिल्ली ब्लास्ट के बाद फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी की काफी चर्चा हो रही है. क्योंकि धमाके की साजिश से जुड़े कुछ आरोपी उसी यूनिवर्सिटी के मेडिकल कॉलेज में काम करते थे. अब इस यूनिवर्सिटी की NAAC मान्यता को लेकर एनएमसी ने बड़ी बात कह दी है.
शुरुआती जांच में पुलिस ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी में काम करने वाले तीन आरोपियों - डॉ. मुजम्मिल, डॉ. आदिल और डॉ. शाहीन को गिरफ्तार किया था. रिपोर्ट्स में बताया गया था कि सभी अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े प्रोफेसर हैं. इसके बाद से ही यह यूनिवर्सिटी और उससे जुड़ा मेडिकल कॉलेज चर्चा में हैं. आज यूनिवर्सिटी की वेबसाइट भी डाउन हो गई है. इसे खोलने पर पेज पर कोई जानकारी नहीं दिखाई दे रही है.
यूनिवर्सिटी की जांच में अब ईडी की एंट्री यूनिवर्सिटी की मान्यता को लेकर जहां मेडिकल रेगुलेटरी ऑथरिटी NMC ने नोटिस भेजा है. वहीं अलफलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े हुए डॉक्टर की फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन करने के लिए ED और दूसरी वित्तीय जांच करने वाली एजेंसियों की भी अब एंट्री होने वाली है. आज केंद्रीय गृह मंत्री के साथ ED डायरेक्टर बैठक में मौजूद थे. सूत्रों के मुताबिक उसके बाद ही जांच का फैसला लिया गया. बताया जा रहा है कि अल फलाह यूनिवर्सिटी का फॉरेंसिक ऑडिट भी एजेंसियों के द्वारा किया जाएगा.
एक दिन पहले यूनिवर्सिटी ने दी थी सफाई ब्लास्ट मामले की साजिश में यूनिवर्सिटी का नाम उछलने के बाद अल-फलाह यूनिवर्सिटी की ओर से वीसी डॉ. भूपिंदर कौर आनंद ने सफाई भी दी थी. उन्होंने एक लिखित बयान जारी कर बताया था कि आरोपियों के निजी मामले से विश्वविद्यालय का कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने स्पष्ट किया था कि विश्वविद्यालय का आरोपी व्यक्तियों से उनके ऑफिशियल ड्यूटी के अलावा कोई संबंध नहीं है.
यूनिवर्सिटी की सुविधाओं के दुरुपयोग का किया था खंडन साथ ही बयान में यह भी साफ कर दिया गया था कि जिस तरह से मीडिया रिपोर्ट्स में यूनिवर्सिटी के संसाधनों का आरोपियों द्वारा दुरुपयोग की बात कही जा रही है, ऐसा कुछ भी नहीं है. यूनिवर्सिटी फैसलिटी का इस्तेमाल किसी भी साजिश के लिए नहीं किया गया है. वहीं उन्होंने लैब एक्टिविटिज को सिर्फ अधिकृत पढ़ाई के लिए नैतिक मानकों के अनुसार सख्ती से संचालित किए जाने की बात कही थी.
यूनिवर्सिटी को एनएमसी ने भेजा नोटिस यूनिवर्सिटी की ओर से इस तरह के बयान जारी होने के बाद अब अल-फलाह यूनिवर्सिटी के NAAC मान्यता को लेकर चिकित्सा नियामक प्राधिकरण के रूप में, एनएमसी (NMC) के चेयरपर्सन ने यूनिवर्सिटी को शो कॉज नोटिस भेजा है. उन्होंने कहा है कि इस पूरे मामले की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही तय किया जाएगा कि यूनिवर्सिटी पर क्या कार्रवाई की जाए.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











