
दिल्ली ब्लास्ट: मां का सैंपल 100% मैच... DNA जांच से कैसे तय हुआ कार में मिली लाश आतंकी डॉ. उमर की थी?
AajTak
दिल्ली ब्लास्ट की एक अहम कड़ी सुलझती नजर आ रही है. जांच एजेंसियों ने इस बात का खुलासा किया है कि कार में जिस शख्स की बॉडी मिली थी उसका डीएनए आतंकी डॉ उमर मोहम्मद की मां के सैंपल से मैच कर गया है. इसका अर्थ यह है कि डॉ उमर मोहम्मद ब्लास्ट के दौरान कार में था और धमाके में उसके चिथड़े-चिथड़े हो गए.
दिल्ली ब्लास्ट में बड़ा खुलासा हुआ है. लाल किले के पास में हुए धमाके के दौरान कार में बैठा शख्स आतंकी डॉ उमर मोहम्मद था. डीएनए टेस्ट में आतंकी डॉ उमर मोहम्मद और उसकी मां का सैंपल 100 परसेंट मैच कर गया है. इस धमाके में आतंकी उमर मोहम्मद के चिथड़े-चिथड़े उड़ गए. धमाके के बाद कार में उमर मोहम्मद के शरीर के कुछ टुकड़े जली हुई अवस्था में मिले थे. इस वजह से जांच एजेंसियों के लिए टेररिस्ट उमर मोहम्मद की पहचान को स्थापित करना मुश्किल हो गया था.
दिल्ली धमाके में अबतक 12 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें से कल तक 9 व्यक्तियों की पहचान की जा चुकी थी. अब आतंकी उमर मोहम्मद के शव की पहचान हो जाने से कुल 10 लोगों की पहचान हो चुकी है. उमर के शव का कुछ हिस्सा कार में क्षत-विक्षत हालत में मिला था.
अब 2 शव के नाम पर जांच एजेंसियों के पास बॉडी पार्ट्स ही हैं. इनकी हालत इतनी खराब है कि बिना डीएनए टेस्ट के पहचान की पुष्टि नहीं की जा सकती है.
डॉ उमर इस ब्लास्ट का मुख्य किरदार है. फरीदाबाद में विस्फोटकों की बरामदगी के बाद डॉ उमर वहां से फरार हो गया था. नई जानकारी के मुताबिक उमर फरीदाबाद से फरार होकर मेवात होते हुए फिरोजपुर झिरका पहुंचा था. फिर वह वापस दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस से दिल्ली की तरफ आ रहा था. उसने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक ढ़ाबे पर रात गुजारी थी. वह रात में भी कार में सोया. इसके बाद वह दिल्ली-मुंबई हाइवे से होते हुए वापस वाया फरीदाबाद होकर दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर से घुसा. आतंकी उमर दिल्ली-मुबई एक्सप्रेस वे पर सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ था.
रिपोर्ट के मुताबिक ने उमर ने सफेद रंग की i20 कार को धमाके से 11 दिन पहले खरीदा था. धमाके के बाद इसी कार में उसके शरीर के टुकड़े मिले थे. इसके बाद एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा से डॉ उमर मोहम्मद की मां का DNA सैंपल लिया. उन्होंने इस सैंपल का मिलान कार में मिले शव के टुकड़े से किया जो 100 फीसदी मैच कर गया. इसके साथ ही ये साबित हो गया है कि कार में धमाके के साथ ही आतंकी डॉ उमर मोहम्मद मारा गया है.
DNA जांच से कैसे स्थापित होती है पहचान

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












