
दिल्ली: बांग्लादेश के फर्स्ट सेक्रेटरी को भेजा गया वापस, सेक्स चैट में पाए गए थे शामिल
AajTak
सेक्स चैट में शामिल पाए जाने के बाद भारत में बांग्लादेश के प्रथम सचिव राजनीतिक मोहम्मद सानियुल कादर को वापस ढाका भेज दिया गया है. उप उच्चायुक्त ने आज तक को बताया कि इस तरह के मुद्दों पर उनकी जीरो टॉलरेंस है.
भारत में बांग्लादेश के प्रथम सचिव राजनीतिक मोहम्मद सानियुल कादर के कथित रूप से भारतीय महिला के साथ सेक्स चैट में शामिल पाए जाने के बाद उन्हें वापस ढाका भेज दिया गया है. आजतक ने भारत में बांग्लादेश के उप उच्चायुक्त तौफीक हसन के साथ बातचीत की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











