
दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा नकली आर्मी अफसर, पाकिस्तान की ISI भी इसे समझ रही थी असली
ABP News
पूछताछ में इस नकली आर्मी अफसर ने खुलासा किया कि वो सेना का अधिकारी होने का बहाना कर सोशल मीडिया पर लड़कियों को आकर्षित करता था. इसने खुद को सोशल मीडिया पर कैप्टन शेखर के रूप में पेश किया था.
नई दिल्ली: साउथ दिल्ली पुलिस ने एक नकली आर्मी अफसर को गिरफ्तार किया है. ये नकली आर्मी अफसर खुद को सेना का कैप्टन बताता था. पुलिस ने इसके पास से आर्मी का नकली आई कार्ड, वर्दी और मोबाइल फोन बरामद किया है. दरअसल ग्रेटर कैलाश पुलिस थाने के सब इंस्पेक्टर धीरज को 18 जून दोपहर करीब 3 बजे एक सूचना मिली थी कि ये नकली आर्मी अफसर ग्रेटर कैलाश इलाके में आने वाला है. जिसके बाद एसएचओ रितेश शर्मा के नेतृत्व में ट्रेप लगाकर इस नकली सेना के अधिकारी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार किए गए शख्स का असली नाम दिलीप है जो उत्तम नगर के एक स्कूल मे सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है. पूछताछ में इस नकली आर्मी अफसर ने खुलासा किया कि वो सेना का अधिकारी होने का बहाना कर सोशल मीडिया पर लड़कियों को आकर्षित करता था. इसने खुद को सोशल मीडिया पर कैप्टन शेखर के रूप में पेश किया था. इसकी प्रोफाइल देखकर कोई भी ये अंदाजा नहीं पाता था कि ये एक नकली आर्मी अफसर है. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी के एन वक्त पहले भी आरोपी ने डेटिंग के लिए जीके में रहने वाली एक लड़की को मिलने के लिए बुलाया था, उसी दौरान ये पुलिस के हत्थे चढ़ गया.More Related News













