
दिल्ली पुलिस की बदमाशों के साथ रोहिणी में मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, 3 गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. जिसके बाद पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ कर रही है.
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. जिसके बाद पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल भी हो गया. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह मुठभेड़ रोहिणी इलाके में हुई.
यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने इस साल अब तक 51 लोगों को किया गिरफ्तार, कई अपराधों में संलिप्तता का खुलासा
पुलिस सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को एक बड़े गैंग शूटर्स के मूवमेंट की जानकारी मिली थी. जानकारी के बाद पुलिस ने रोहिणी के बेगमपुर इलाके में ट्रैप लगाया था. जब शूटर्स वहां पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें सरेंडर करने को कहा, लेकिन आरोप है कि उन्होंने पुलिस टीम पर गोली चलाई और भागने की कोशिश की.
यह भी पढ़ें: ऑटो से डकैती करने निकले बदमाश, पुलिस ने रोका तो बढ़ाई स्पीड, मुठभेड़ के बाद हुए गिरफ्तार
जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी और बदमाश को गोली लग गई और वह घायल हो गया. जिसके बाद पुलिस ने घायल बदमाश सहित 3 को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर रही है. पुलिस का दावा है आरोपियों से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












