
दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन... MCOCA के तहत इस गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार
AajTak
इन गिरफ्तारियों के बाद सरगना अब्दुल नसीर और उसके तीनों भाई आदिल, नादिर और शमीम अब जेल में हैं. इन तीनों को 2019 में दर्ज एक मामले की जांच के दौरान महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (MCOCA) के तहत गिरफ्तार किया गया.
दिल्ली पुलिस ने कुख्यात नसीर गैंग के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से दो जेल में बंद गैंग सरगना अब्दुल नसीर के सगे भाई हैं. इन गिरफ्तारियों को गैंग की ट्रांस-यमुना क्षेत्र में फैली आपराधिक गतिविधियों पर बड़ी चोट माना जा रहा है.
पुलिस के मुताबिक, इन तीनों को 2019 में दर्ज एक मामले की जांच के दौरान महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (MCOCA) के तहत गिरफ्तार किया गया.
दो भाई और एक अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्कर गिरफ्तार
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में अब्दुल नसीर के भाई आदिल और शमीम उर्फ बदर, दोनों गैंग के संचालन में अहम भूमिका निभाते थे. तीसरा आरोपी सलीम अहमद उर्फ पिस्टल बताया जा रहा है, जो एक घोषित अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्कर है. पुलिस ने बताया कि बदर को 27 जून, आदिल को 2 जुलाई, और सलीम पिस्टल को 22 सितंबर को गिरफ्तार किया गया.
गिरोह पर बड़ी चोट
इन गिरफ्तारियों के बाद सरगना अब्दुल नसीर और उसके तीनों भाई आदिल, नादिर और शमीम अब जेल में हैं. इनके साथ गैंग के कई अन्य अहम सदस्य जैसे दानिश जमाल, आसिम उर्फ हाशिम बाबा और सलमान उर्फ माटू भी न्यायिक हिरासत में हैं. पुलिस का कहना है कि इन गिरफ्तारियों के बाद पूर्वी दिल्ली और एनसीआर के आसपास फिरौती, कब्जेदारी और टारगेट शूटिंग जैसी घटनाओं में भारी कमी आई है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.










