
दिल्ली: पति की हो चुकी है मौत, अब दोनों बच्चे अनाथ, मेट्रो गेट में साड़ी फंसने से जान गंवाने वाली रीना की कहानी
AajTak
रीना नाम की महिला दिल्ली के इंद्रलोक स्टेशन से रेड लाइन मेट्रो चेंज कर रही थी उसी दौरान उसकी साड़ी और बैग गेट में फंस गया और वो मेट्रो के साथ घिसटती हुई काफी दूर तक चली गई थी. रीना की इलाज के दौरान मौत हो गई जिसके बाद उसके दोनों बच्चे अब अनाथ हो गए हैं. रीना के पति की पहले ही मौत हो चुकी थी.
दिल्ली के इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर हादसे की शिकार हुई महिला की इलाज के दौरान सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई. मृतक रीना अपने बच्चे के साथ गुरूवार को नागलोई मेट्रो स्टेशन से अर्थला जाने के लिए मेट्रो में सवार हुई थी.
इंद्रलोक स्टेशन से रेड लाइन मेट्रो चेंज कर रही थी उसी दौरान उसकी साड़ी और बैग गेट में फंस गया और वो मेट्रो के साथ घिसटती हुई काफी दूर तक चली गई थी. रीना की इलाज के दौरान मौत हो गई.
नागलोई की रहने वाली रीना के पति की मौत लगभग 9 साल पहले ही हो चुकी थी. रीना अपने दो बच्चों के साथ अकेली रह रही थी. गुरूवार को रीना अपने मायके जाने के लिए नागलोई से ग्रीन लाइन मेट्रो से इन्द्रलोक आई और वहां से रेड लाइन मेट्रो पकड़ना चाह रही थी.
इसी दौरान मेट्रो में घुसते समय पता चला कि उसका बच्चा मेट्रो के बाहर रह गया है, तभी वो मेट्रो से बाहर निकलने लगी उस दौरान उसका बैग और साड़ी मेट्रो के गेट में फंस गई, और वो काफी दूर तक घिसटती चली गई.
लोगों ने मेट्रो के अंदर सेफ्टी अलार्म बजाया जिसके बाद मेट्रो रूकी, तब तक वो काफी दूर तक घिसटती चली गई थी जिससे रीना के सिर में चोट आने से वो बेहोश हो गई. गंभीर हालत में उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शनिवार को उसकी मौत गई.
यात्री सुरक्षा पर उठे सवाल

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.











