
दिल्ली ने दिल से तो मुंबई ने मोहब्बत से किया स्वागत... वर्ल्ड चैंपियंस बोले- थैंक्यू इंडिया!
AajTak
टीम इंडिया का दिल्ली से लेकर मुंबई तक में जोरदार स्वागत हुआ. मुंबई एयरपोर्ट पर भारतीय क्रिकेट टीम को वाटर सैल्यूट दिया गया. वहीं प्लेन से बाहर आने पर उनका माला पहनाकर स्वागत किया गया. फिर टीम इंडिया बस में सवार होकर विक्ट्री परेड के लिए निकली तो मुंबई ने हिंद के सितारों को सरमाथे पर बैठा लिया. चारों ओर इंडिया इंडिया की गूंज सुनाई दे रही थी. हर आदमी हर्ष और उल्लास में डूबा हुआ था.
दुनिया जीतकर चैंपियंस गुरुवार को वतन लौट आए. 13 साल बाद भारत ने क्रिकेट का कोई विश्वकप जीता है. यही कारण है कि टीम इंडिया का दिल्ली ने दिल्ली से तो मुबंई ने मोहब्बत से स्वागत किया. फैंस का ऐसा जज्बा देख वर्ल्ड चैंपियंस ने सभी को धन्यवाद कहा. वानखेड़े में खास आयोजन के बाद टीम को 125 करोड़ रुपये का चेक सौंपा गया. दरअसल, करीब 16 घंटा का सफर करके खिलाड़ी दिल्ली पहुंचे. यहां एयरपोर्ट पर हुए भव्य स्वागत से सभी की थकान छू मंतर हो गई. इसके बाद हिंद के सितारों ने पीएम से मुलाकात की और उनके साथ नाश्ता भी किया.
बूंदाबांदी के बीच इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बाहर निकले, तो सैकड़ों फैंस उनका उत्साह बढ़ाने के लिए उनके नाम के नारे लगा रहे थे और तिरंगा लहरा रहे थे। एयरपोर्ट पर फैंस का हुजूम था. चैंपियंस के स्वागत के लिए स्पेशल केक का इंतजाम था. टीम के कप्तान रोहित शर्मा और जयशाह ने केट काटा. फिर कारवां आगे बढ़ा. इंडिया-इंडिया के जयकारों के बीच एक-एक कर खिलाड़ी टीम बस में सवार हुए. होटल में माहौल और भी अलमस्त था. ढोल नगाड़े पहले से ही बज रहे थे. बस से उतरते ही कप्तान रोहित और सूर्यकुमार इसमें खो गए. दोनों ने जमकर भांगड़ा किया. होटल की लॉबी खचाखच भरी थी. मानों पूरी दिल्ली यहां समाने को आतुर थी. हर किसी की ख्वाहिश बस इतनी की वर्ल्ड चैंपियंस का दीदार हो जाए.
पीएम से की मुलाकात
इसके बाद सभी खिलाड़ी प्रधानमंत्री आवास के लिए रवाना हुए. सुबह साढे दस बजे के आसपास खिलाड़ी होटल से बाहर निकले और निकलते-निकलते कप्तान रोहित शर्मा, उपकप्तान हार्दिक पांड्या, कोच राहुल द्रविड़ और प्लेयर ऑफ द फाइनल विराट ने होटल में रखे गए स्पेशल केक को भी काटा. फिर टीम पीएमओ पहुंची और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. खिलाड़ियों ने पीएम मोदी से अपने एक्सपीरियंस साझा किए. पीएम ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी. इसके बाद चैंपियंस मुंबई के लिए रवाना हुए.
मुंबई में भी जोरदार स्वागत हुआ
टीम इंडिया का मुंबई में भी जोरदार स्वागत हुआ. एयरपोर्ट पर भारतीय क्रिकेट टीम को वाटर सैल्यूट दिया गया. वहीं प्लेन से बाहर आने पर उनका माला पहनाकर स्वागत किया गया. फिर टीम इंडिया बस में सवार होकर विक्ट्री परेड के लिए निकली तो मुंबई ने हिंद के सितारों को सरमाथे पर बैठा लिया. चारों ओर इंडिया इंडिया की गूंज सुनाई दे रही थी. हर आदमी हर्ष और उल्लास में डूबा हुआ था. हर शख्स चियर्स कर रहा था. इस दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ी भी नाचते गाते नजर आए. मरीन ड्राइव से लेकर वानखेड़े स्टेडियम तक में लाखों लोग चैंपियंस की झलक पाने के बेताब नजर आए. हल्की बारिश के बावजूद 3 किमी लंबी सड़क पर सिर्फ लोग ही नजर आ रहे थे. कोई पेड़ पर तो कोई छतों से खिलाड़ियों को देखना चाह रहा था.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.



