
दिल्ली: नाइट कर्फ्यू में किसे छूट, किसे चाहिए ई-पास, कहां से बनेगा? जानें हर सवाल का जवाब
AajTak
कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच दिल्ली में नाइट कर्फ्यू लग गया है. नाइट कर्फ्यू को लेकर क्या नियम हैं, क्या खुला रहेगा और क्या बंद रहेगा. इससे जुड़े सभी सवालों का जवाब यहां जानें...
देश में कोरोना का संकट बढ़ा तो हर जगह सख्ती भी बढ़ने लगी. राजधानी दिल्ली में बीती रात से नाइट कर्फ्यू शुरू हो गया है. 30 अप्रैल तक दिल्ली में नाइट कर्फ्यू रहेगा, इस दौरान रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक सड़कों पर सख्ती रहेगी. अगर आपके पास इजाजत नहीं है, तो रात को बाहर निकलने पर आप पर एक्शन हो सकता है. नाइट कर्फ्यू को लेकर क्या नियम हैं, क्या खुला रहेगा और क्या बंद रहेगा. इससे जुड़े सभी सवालों का जवाब यहां जानें... कब से कब तक लागू है नाइट कर्फ्यू? दिल्ली में 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है. ये रात को दस बजे से सुबह 5 बजे तक लागू होगा. किन लोगों को मिल रही है छूट? नाइट कर्फ्यू के दौरान स्वास्थ्य, आपदा नियंत्रण, पुलिस, सिविल डिफेंस, फायर सर्विस, जिला प्रशासन, अकाउंट, बिजली विभाग, पानी और साफ सफाई तथा हवाई रेल और बस से जुड़े सरकारी अधिकारी, दिल्ली सरकार के अधिकारी और ऑटोनॉमस बॉडीज व कॉरपोरेशन के सभी कर्मचारियों अधिकारियों को छूट रहेगी. इनके अलावा सभी प्राइवेट मेडिकल स्टाफ, डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ, डायग्नोस्टिक सेंटर, क्लीनिक आदि से जुड़े लोगों को भी छूट मिलेगी. साथ ही गर्भवती महिला और मरीजों के लिए भी छूट रहेगी.और किन लोगों को मिलेगी राहत? अति जरूरी क्षेत्र से जुड़े लोगों के अलावा एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा जा रहे या वहां से आ रहे लोगों को वैलिड टिकट दिखाने पर छूट मिलेगी. अन्य देशों के डिप्लोमेट ऑफिस से जुड़े लोगों को वैलिड आइकार्ड दिखाने पर इन पाबंदियों से छूट मिलेगी. अन्य राज्यों से आ रहे जरूरी और गैर जरूरी सामानों के आवागमन पर पाबंदी नहीं रहेगी. इनके लिए किसी तरह का ई-पास जरूरी नहीं होगा.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












