
दिल्ली धमाके के बाद कश्मीर में बड़ी कार्रवाई, 'व्हाइट कॉलर टेरर' मॉड्यूल बेनकाब
AajTak
दिल्ली में धमाके के बाद कश्मीर में आतंकियों के 'व्हाइट कॉलर टेरर' मॉड्यूल के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों ने कार्रवाई तेज कर दी है. जांच के दौरान अनंतनाग, पुलवामा और कुलगाम से तीन सरकारी कर्मचारियों सहित करीब 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. कई संदिग्धों के तुर्किये यात्राओं का खुलासा होने से सुरक्षा एजेंसियों के संदेह और गहरे हो गए हैं.
दिल्ली में लाल किले के पास हुए घातक धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने कश्मीर में आतंकवाद के उस 'व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल' पर शिकंजा कसना तेज कर दिया है, जिसकी जड़ें बीते एक महीने में सामने आए कई मामलों से जुड़ी बताई जा रही हैं.
अनंतनाग, पुलवामा, कुलगाम से 10 संदिग्धों को उठाया
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अनंतनाग, पुलवामा और कुलगाम जिलों में रातभर चले संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान करीब 10 लोगों को पूछताछ के लिए उठाया गया है, जिनमें तीन सरकारी कर्मचारी भी शामिल हैं.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक जिन लोगों को पूछताछ के लिए लाया गया है, उनमें कुछ ऐसे व्यक्ति भी हैं जिन्होंने पिछले एक साल में तुर्किये (Turkey) की यात्राएं की थीं. इन यात्राओं की टाइमलाइन, उद्देश्य और वहां उनकी गतिविधियों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां जानकारी जुटा रही हैं. दिल्ली धमाके और कश्मीर के इस मॉड्यूल के बीच किसी तरह का लिंक है या नहीं, इसकी गहन जांच की जा रही है.
तुर्की जाने वालों पर खास नजर

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












