
दिल्ली धमाका: NIA ने की बड़ी कार्रवाई, फरीदाबाद में केमिकल की दो दुकानें सील
AajTak
दिल्ली धमाके की जांच के दौरान एनआईए ने बड़ी कार्रवाई की है. फरीदाबाद के नेहरू ग्राउंड स्थित दो केमिकल दुकानों को सील कर दिया गया है, क्योंकि आरोप है कि आतंकियों ने विस्फोटक बनाने के लिए एसीटोन और हाइड्रोजन यहीं से खरीदा था. दुकानदारों के पास लाइसेंस नहीं मिला. NIA पहले ही आरोपी को लेकर दुकानों पर निशानदेही कर चुकी थी. पुलिस पूरे नेटवर्क की छानबीन में जुटी है.
दिल्ली में बीते नवंबर महीने में हुए धमाके की जांच के दौरान राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई की है. फरीदाबाद में जांच एजेंसियों ने नेहरू ग्राउंड स्थित दो केमिकल दुकानों को सील कर दिया है. आरोप है कि आतंकियों ने विस्फोट में इस्तेमाल होने वाले मुख्य केमिकल इन्हीं दुकानों से खरीदे थे.
फरीदाबाद में दो दुकानों के खिलाफ कार्रवाई
सील की गई दुकानों में बी-77 स्थित बीआर साइंटिफिक एंड केमिकल्स और बी-37 स्थित पॉल केमिकल्स शामिल हैं. बताया जा रहा है कि आतंक से जुड़े डॉक्टर मुजम्मिल और डॉक्टर शाहीन शहीद ने आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए दोनों दुकानों से आवश्यक केमिकल खरीदे थे.
जांच में सामने आया है कि केमिकल (बी-37) से हाइड्रोजन केमिकल लिया गया था, जबकि बीआर केमिकल (बी-77) से एसीटोन खरीदा गया. यह दोनों पदार्थ विस्फोटक सामग्री बनाने में इस्तेमाल किए जाते हैं.
आतंकियों ने इन्हीं दुकानों से खरीदा था विस्फोटक बनाने वाला केमिकल
बड़खल SDM त्रिलोकचंद और कोतवाली SHO श्रीभगवान के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने बुधवार को दोनों दुकानों पर कार्रवाई की. दुकानों का निरीक्षण करने के बाद पाया गया कि इनके पास केमिकल बिक्री का कोई वैध लाइसेंस नहीं है. इस आधार पर दोनों दुकानों को सील करने का आदेश दिया गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










