
दिल्ली: दूसरे समुदाय में की शादी तो भड़के परिजन, लड़के के मोहल्ले में की तोड़फोड़, ITBP तैनात
AajTak
आरोप है की युवती के भाई और रिश्तेदारों ने शनिवार रात युवक की गली में तोड़फोड़ की. लोगों के ऊपर हमला किया. इलाके के लोगों का कहना है कि उनके हाथ में देसी कट्टे भी थे. हमलावरों की संख्या 25 से 30 के आसपास थी. घटना के बाद इलाके में आईटीबीपी के जवान तैनात कर दिए गए हैं.
दिल्ली की दलित बस्ती सराय काले खां इलाके में एक युवक के दूसरे समुदाय की युवती से शादी करने के बाद हंगामा हो गया. दर्जनों लोगों ने युवक के मोहल्ले में जमकर उपद्रव किया. आरोप है कि हमलावर लाठी-डंडे, तलवार और देसी कट्टों से लैस थे. मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. फिलहाल बवाल की आशंका के मद्देनजर इलाके में आईटीबीपी को तैनात कर दिया गया है. दिल्ली: सराय काले खां इलाके में एक युवक के दूसरे समुदाय की युवती से शादी करने के बाद हंगामा हो गया. दर्जनों लोगों ने युवक के मोहल्ले में जमकर उपद्रव किया. फिलहाल बवाल की आशंका के मद्देनजर इलाके में आईटीबीपी को तैनात कर दिया गया है. pic.twitter.com/S5kBRwQ1Fc आपको बता दें कि सराय काले खां इलाके के सुमित नाम के युवक ने खुशी से शादी की थी. परिवार की मर्जी के खिलाफ़ हुई इस शादी से युवती के परिजन खफा थे. बताया जा रहा है कि शनिवार रात 10:30 बजे के करीब 25 से 30 लोग हथियारों से लैस होकर सुमित की गली में पहुंचे और जमकर हंगामा किया.
मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









