
दिल्ली दंगों के दौरान DCP रहे वेद प्रकाश ने गैलेंट्री के लिए दिया आवेदन, बोले- मैंने सैकड़ों जानें बचाईं
AajTak
दिल्ली दंगों के दौरान डीसीपी रहे वेद प्रकाश सूर्या ने गैलेंट्री अवॉर्ड के लिए अपना नाम भेजा है. उन्होंने कहा कि दंगों के दौरान उन्होंने सैकड़ों लोगों की जान तो बचाई ही, साथ ही साथ संपत्तियों को भी बचाया.
दिल्ली पुलिस के कई अफसरों ने वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक का अनुरोध पत्र भेजा है. इन अफसरों में नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के पूर्व डीसीपी वेद प्रकाश सूर्या भी शामिल हैं. डीसीपी वेद प्रकाश सूर्या ने ये कहते हुए गैलेंट्री पुरस्कार का अनुरोध किया है कि उन्होंने दंगों के दौरान सैकड़ों लोगों के जीवन के साथ-साथ संपत्तियों को भी बचाया और असाधारण काम को अंजाम दिया.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












