
दिल्ली: थैलियम से ले ली सास की जान, पत्नी कोमा में...सद्दाम हुसैन की किताब से लिया आइडिया
AajTak
दिल्ली के कारोबारी ने अपनी सास, और अपनी पत्नी को निपटाने के लिए मछलियों के साथ थैलियम खिला दिया. इसके बाद हाल ही में उसकी सास की मृत्यु हो गई है और पत्नी कोमा में चल रही है, इससे पहले साली की मौत हो गई थी.
दिल्ली के एक रियल एस्टेट कारोबारी वरुण अरोड़ा ने इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन को लेकर इंटरनेट पर पढ़ा कि वो किस तरह अपने राजनीतिक विरोधियों को मारने के लिए थैलियम नामक विषाक्त पदार्थ का उपयोग करता था. इसी आइडिया पर दिल्ली के इस कारोबारी ने अपनी सास, और अपनी पत्नी को निपटाने का प्लान बना लिया. इसने फरवरी महीने में अपनी सास, ससुर, साली और पत्नी को मछलियों के साथ थैलियम खिला दिया. इसके बाद हाल ही में उसकी सास की मृत्यु हो गई और उसकी पत्नी कोमा में चल रही है जबकि साली की भी इसी दौरान मौत हो गई. इस मामले का पता तब लगा जब इस हैरतअंगेज साजिश को अंजाम देने वाले कारोबारी के ससुर और होमियोपैथी दवाओं के निर्माता, देवेन्द्र मोहन शर्मा पुलिस के पास पहुंच गए और कहा कि उनकी पत्नी अनीता शर्मा की गंगा राम अस्पताल में मृत्यु हो गई है जिसकी हत्या के लिए उन्हें अपने दामाद वरुण अरोरा पर संदेह है. ससुर ने फरवरी महीने की उस घटना का जिक्र भी किया जब कारोबारी ने पूरे परिवार को मछलियां बनाकर खिलाई थी लेकिन अपने बच्चों को नहीं खिलाई थी न खुद खाई थी. इसी खाने में उसने विषाक्त पदार्थ मिलाया था.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











