
दिल्ली: ...तो 400 किमी. की सड़क हो जाती जाम से मुक्त, LG वीके सक्सेना प्राेजेक्ट रुकने की वजह जानकर भड़के
AajTak
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कई विभागों के साथ मीटिंग की थी. इस दौरान उन वजहों पर बात हुई, जिस कारण 77 कॉरिडोर पर 2019 से काम रुका हुआ है. मीटिंग में पता चला कि ऐसे 119 मामले हैं, जिनकी वजह से काम प्रभावित है. इनमें से सबसे ज्यादा 58 मामले पीडब्ल्यूडी विभाग से जुड़े हैं.
दिल्ली देश की राजधानी जरूर है लेकिन यहां कैसे बड़े-बड़े प्रोजेक्ट मामूली वजहों से रुक जाते हैं, उसका नमूना एलजी वीके सक्सेना की बुलाई मीटिंग में देखने को मिला. मीटिंग में सभी विभाग मौजूद थे, जिन्हें उन 77 कॉरिडोर पर काम करना है, जहां से दिल्ली को डीकन्जेस्ट करने की शुरुआत होनी है. इस मीटिंग में दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार भी मौजूद थे.
एक-एक करके जब विभागों ने बोलना शुरू किया तो काम न होने की पोल खुलती चली गई. विभागों ने काम रुके होने की जो वजहें बताईं, वे इतनी छोटी थीं कि उपराज्यपाल का पारा चढ़ गया. विभागों ने बताया कि सड़क पर पेड़, इलेक्ट्रिक पोल, ट्रांसफार्मर या धार्मिक स्ट्रक्चर होने की वजह से काम रुक रहा है. बताया जा रहा है कि इन वजहों से 2019 से इन अलग-अलग प्रोजेक्ट पर काम की रफ्तार थम गई है.
व्यवस्था नहीं सुधारी तो करेंगे कार्रवाई
उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने गुस्से में मीटिंग में मौजूद अधिकारियों से कहा कि जो काम दो विभगों के बीच महज एक चिट्ठी से हो जाना चाहिए था, उसके लिए इतनी बड़ी बैठक बुलानी पड़ रही है. पूछा कि दो विभाग आपस में मसले को क्यों नहीं सुलझा पा रहे हैं. इसके बाद उन्होंने मुख्य सचिव को यह निर्देश दिया कि जिम्मेदारी तय करें कि ऐसी लेट-लतीफी किन अधिकारियों की वजह से हो रही है. अगर वह तुरंत इसमें सुधार नहीं करते तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाए.
119 मामलों की वजह से प्रोजेक्ट अटका
मीटिंग में यह भी पता चला कि ऐसे 119 मामले हैं जिनकी वजह से इन प्रोजेक्ट पर काम रुका पड़ा है. इनमें से सबसे ज्यादा 58 मामले पीडब्ल्यूडी विभाग के अंतर्गत आते हैं. 8 जगहों से पेड़ हटाना है, 7 जगहों से झुग्गी हटानी है तो वहीं 17 जगहों से बिजली के खंभे या ट्रांसफार्मर हटाने हैं. पांच जगह तो ऐसी हैं जहां बैंकेट हॉल सड़कों पर हैं और वहां पर पार्किंग की व्यवस्था नहीं हो पा रही है इसलिए प्रोजेक्ट अटका पड़ा है. इस वजह से महत्वपूर्ण सड़कों जैसे कि मेहरौली गुड़गांव रोड, मेहरौली बदरपुर रोड, रिंग रोड, लोनी रोड जैसे प्रोजेक्ट पर काम रुका पड़ा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











