
दिल्ली: जेसीबी से टकराई बाइक, युवक की हुई मौत, आरोपी चालक फरार
AajTak
दिल्ली के रणजीत नगर में एक 22 साल के युवक की उस समय मौत हो गई जब उसकी बाइक को एक जेसीबी मशीन ने टक्कर मार दी. हादसा सुबह 6 बजे के आसपास शादिपुर मेट्रो स्टेशन के पास हुआ. युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया. आरोपी जेसीबी चालक मौके से फरार हो गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
देश की राजधानी दिल्ली के रणजीत नगर इलाके में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 साल के युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान बॉबी के रूप में हुई है, जो अपनी स्पोर्ट्स बाइक से जा रहा था. सुबह करीब 5:58 बजे शादिपुर मेट्रो स्टेशन के पास उसे एक जेसीबी मशीन ने टक्कर मार दी.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां हरियाणा नंबर की जेसीबी और एक क्षतिग्रस्त स्पोर्ट्स बाइक सड़क पर खून के साथ पड़ी मिली. घायल बॉबी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मामले में पुलिस ने लापरवाही और तेज गति से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया है. मौके पर पहुंची क्राइम टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं और अब आरोपी जेसीबी चालक की तलाश की जा रही है, जो घटना के बाद फरार हो गया.
एक प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को बताया कि बॉबी ने जेसीबी को दाईं ओर से ओवरटेक करने की कोशिश की थी, लेकिन इसी दौरान जेसीबी चालक ने अचानक बिना इंडिकेटर के दाएं मोड़ने की कोशिश की. इस वजह से बाइक और जेसीबी के बीच फंसे बॉबी का संतुलन बिगड़ा और वह डिवाइडर से टकराकर गिर पड़ा.
चश्मदीद के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद चालक ने ब्रेक मारा और बॉबी की हालत देखने के लिए नीचे उतरा, लेकिन जब उसने देखा कि बॉबी के सिर से अत्यधिक खून बह रहा है, तो वह घबरा गया और मौके से फरार हो गया. पुलिस फिलहाल आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जेसीबी चालक की पहचान सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






