
दिल्ली जाने के लिए 'मोदी वाला रूट' पकड़ेंगे नीतीश कुमार? उत्तर प्रदेश की इन दो सीटों पर JDU की नजर
AajTak
दिल्ली के सत्ता का रास्ता यूपी से होकर गुजरता है. यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह बिहार के नीतीश कुमार भी दिल्ली की मंजिल तक पहुंचने के लिए यूपी का सियासी रुट पकड़ रहे हैं. यूपी के फूलपुर और मिर्जापुर लोकसभा सीट पर नीतीश कुमार के चुनाव लड़ने की चर्चा तेज है. वहीं, जेडीयू ने भी इस बात को स्वीकार किया है.
एनडीए से नाता तोड़कर अलग हो चुके बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को सीधी चुनौती देने के लिए यूपी के सियासी मैदान से आगाज करने की तैयारी में है. जेडीयू की तरफ से साफ तौर पर कहा गया है कि अभी लोकसभा चुनाव दूर है, लेकिन नीतीश को उत्तर प्रदेश में फूलपुर और मिर्जापुर से भी लोकसभा चुनाव लड़ने का निमंत्रण मिला है.
यूपी की जिन लोकसभा सीटों से नीतीश कुमार के चुनाव लड़ने की चर्चाएं हो रही हैं, वो दोनों ही सीटें पूर्वांचल के इलाके की हैं और पीएम मोदी के संसदीय सीट काशी के आसपास हैं. इसके अलावा दोनों ही सीटें कुर्मी बहुल मानी जाती है, जो नीतीश के लिए सियासी लिहाज से काफी मुफीद मानी जा रही है. इतना ही नहीं दिल्ली के सत्ता का रास्ता यूपी से ही होकर गुजरता है, क्योंकि कुल लोकसभा सीटों में से 15 फीसदी सीटें यूपी में है. क्या यही वजह है कि नीतीश कुमार के यूपी से चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज हैं?
वहीं, एनडीए के साथ नाता तोड़ने के बाद नीतीश कुमार विपक्षी नेताओं को एक मंच पर लाने की कवायद में जुटे हुए हैं. बिहार की तरह राष्ट्रीय स्तर पर भी बीजेपी के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने फॉर्मूला तलाश रहे हैं. इसी के मद्देनजर नीतीश कुमार ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, सीपीएम नेता सीताराम येचुरी सहित एक दर्जन से ज्यादा नेताओं से मुलाकात कर विपक्षी एकता का तानाबाना बुनने की कोशिश करते नजर आए और अब यूपी से उनके चुनाव लड़ने की पठकथा लिखी जा रही है.
नीतीश क्या यूपी से लड़ेंगे चुनाव?
जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा नीतीश कुमार लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे या नहीं. इसका फैसला सही वक्त पर किया जाएगा, लेकिन नीतीश को उत्तर प्रदेश में फूलपुर और मिर्जापुर लोकसभा चुनाव लड़ने का ऑफर है. उन्होंने कहा कि जेडीयू के कार्यकर्ता भी चाहते हैं कि नीतीश कुमार को यूपी से लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहिए. वहीं, सपा ने भी कहा है कि नीतीश अगर यूपी से चुनाव लड़ते हैं तो उन्हें पूरा समर्थन करेगी.
दिल्ली की सत्ता यूपी के रास्ते तय होती

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









