
दिल्ली: जलभराव में करंट लगने से 50 साल के शख्स की गई जान, एक हफ्ते में दूसरी मौत
AajTak
दिल्ली में जलभराव की वजह से करंट लगने पर एक शख्स की मौत हो गई. घटना रोहिणी इलाके की है जहां 50 साल के व्यक्ति की जान चली गई. बीते एक हफ्ते में ये दूसरा मामला है जब दिल्ली में जलभराव में करंट लगने से मौत हुई है. इससे पहले उत्तर पश्चिमी दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में भी घर के सामने से पानी निकालने के दौरान एक शख्स को बिजली का झटका लग गया था और उनकी मौत हो गई थी.
दिल्ली के रोहिणी इलाके में जलजमाव के दौरान करंट लगने से एक शख्स की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि गुरुवार शाम को दिल्ली के रोहिणी इलाके में 50 साल का एक शख्स अपने घर के बाहर जलजमाव वाली सड़क के बीच से गुजरने के दौरान करंट की चपेट में आ गया था.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक पीड़ित की पहचान संजय के रूप में हुई है, जो प्रेम नगर इलाके में अपने घर के बाहर जमा पानी में फिसल गया और करंट की चपेट में आ गया, उन्होंने बताया कि एक टीम मौके पर पहुंची लेकिन उसे पहले ही अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
आसपास के लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हो सके. पड़ोसियों के अनुसार, रोहिणी इलाके में पिछले दो सप्ताह में यह दूसरी ऐसी घटना है, जहां जलभराव के दौरान करंट लगने से किसी व्यक्ति की जान चली गई.
उन्होंने कहा कि हर मानसून के दौरान जलभराव की समस्या की शिकायत की लेकिन नगर निगम अधिकारियों ने समस्या को दूर करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया. पुलिस ने कहा कि उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे जांच कर रहे हैं.
बता दें कि अभी एक हफ्ते पहले ही उत्तर पश्चिमी दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में भी अपने घर के पास बारिश का पानी निकालते समय बिजली का झटका लगने से 40 साल के एक व्यक्ति की जान चली गई.
रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि किराड़ी में रहने वाले लल्लन मिश्रा की करंट लगने से मौत हो गई थी. एक अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने मिश्रा को बेहोश पड़ा पाया और उन्हें अस्पताल ले गई जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











