
दिल्ली: चुराए गए 2 करोड़ के 195 फोन बरामद, विदेश में खपाने की तैयारी में था गिरोह
AajTak
दिल्ली पुलिस ने पड़ोसी देशों में चोरी के मोबाइल फोन की कथित तस्करी करने के आरोप में 36 वर्षीय एक इंजीनियर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके कब्जे से 2 करोड़ रुपये मूल्य के 195 डिवाइस जब्त किए हैं.
दिल्ली पुलिस ने पड़ोसी देशों में चोरी के मोबाइल फोन की कथित तस्करी करने के आरोप में 36 वर्षीय एक इंजीनियर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके कब्जे से 2 करोड़ रुपये मूल्य के 195 डिवाइस जब्त किए हैं. अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी मनीष यादव के रूप में हुई है.
भीड़भाड़ वाली बसों और बाजारों से चुराते थे पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यादव ने चोरों से मोबाइल फोन मंगवाए थे, जो उन्हें दिल्ली-एनसीआर के व्यस्त मेट्रो स्टेशनों या भीड़भाड़ वाली बसों और बाजारों से चुराते थे. पुलिस उपायुक्त (अपराध) संजय कुमार सैन ने बताया कि इलाके में उसकी मौजूदगी की सूचना मिलने पर पुलिस ने वजीराबाद में जाल बिछाया और भागने की कोशिश कर रहे यादव को गिरफ्तार कर लिया.
2 करोड़ रुपये के 195 महंगे मोबाइल फोन बरामद डीसीपी ने बताया कि उसके कैंपस की तलाशी में 39 आईफोन समेत 195 महंगे मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ रुपये है. उन्होंने बताया कि चोरी किए गए फोन के मालिकों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं.
पड़ोसी देशों में थोक में बेचता था पूछताछ के दौरान यादव ने खुलासा किया कि उसने किशोरों और चोरों के साथ मिलकर भीड़भाड़ वाले इलाकों से मोबाइल फोन चुराने का काम सौंपा था. डीसीपी ने बताया कि चोरी किए गए फोन को कम कीमत पर खरीदने के बाद वह उन्हें अंतरराष्ट्रीय बाजारों, खासकर पड़ोसी देशों में थोक में बेचता था.
1,000 रुपये से लेकर 3,000 रुपये तक कमीशन अधिकारी ने बताया कि यादव शुरू में स्क्रैप ट्रेडिंग में शामिल था, लेकिन बाद में वह उत्तर प्रदेश के बागपत से चोरी किए गए मोबाइल फोन के खरीदार नईम से जुड़ गया, जिसने उसे प्रति फोन 1,000 रुपये से लेकर 3,000 रुपये तक कमीशन का ऑफर दिया. उन्होंने बताया कि यादव के खिलाफ चार मामले दर्ज हैं, जिन्हें 2017 में इसी तरह के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






