
दिल्ली के LG वीके सक्सेना और CM केजरीवाल में फिर ठनी, गांधी जयंती के कार्यक्रम को लेकर विवाद
AajTak
दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार और उपराज्यपाल वीके सक्सेना के बीच जारी तकरार थमने का नाम नहीं ले रही है. अब दिल्ली के LG वीके सक्सेना ने सीएम अऱविंद केजरीवाल को चिट्टी लिखी है. इसमें उन्होंने लिखा है कि गांधी जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री या फिर दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री राजघाट नहीं पहुंचा.
दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार और उपराज्यपाल वीके सक्सेना के बीच जारी तकरार थमने का नाम नहीं ले रही है. अब दिल्ली के LG वीके सक्सेना ने सीएम अऱविंद केजरीवाल को चिट्टी लिखी है. इसमें उन्होंने लिखा है कि गांधी जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री या फिर दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री राजघाट नहीं पहुंचा. न ही लाल बहादुर शास्त्री की समाधि पर सीएम केजरीवाल या कोई मंत्री नहीं आया. इस पर एलजी वीके सक्सेना ने ऐतराज जताया है. LG वीके सक्सेना ने कहा कि जहां प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री आए हों, वहां ऐसा नहीं होना चाहिए था. उपराज्यपाल ने चिट्ठी में लिखा कि प्रथम दृष्टया यह मामला जानबूझकर प्रोटोकॉल तोड़ने का मामला मालूम पड़ता है. चिट्ठी में यह भी लिखा है कि इस तरीके के कार्यक्रमों का आयोजन दिल्ली सरकार की तरफ से किया जाता है और जो निमंत्रण पत्र जाता है, वह दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम से जाता है.
वहीं बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने इस मामले में कहा कि 2 अक्टूबर को दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल का राजघाट पर गैर मौजूद रहना अत्यंत गंभीर मामला है. उन्होंने कहा कि राजघाट, विजय घाट पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, PM मोदी सहित सभी गणमान्य लोग आते हैं.
कल 2 अक्टूबर को दिल्ली के CM का ग़ायब रहना अत्यंत गम्भीर राजघाट विजय घाट पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति , PM सहित सभी गणमान्य लोग आते है निमंत्रण दिल्ली के CM की तरफ़ से जी होता है ये महात्मा गांधी का, शास्त्री जी का और देश की परम्पराओं का अपमान है letter by @LtGovDelhi : pic.twitter.com/UxZjuBdoRb
कपिल मिश्रा ने कहा कि कार्यक्रम का निमंत्रण दिल्ली के CM की तरफ़ से होता है. ये महात्मा गांधी जी, लाल बहादुर शास्त्री जी का और देश की परंपराओं का अपमान है.
ये भी देखें

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












