
दिल्ली के EOW दफ्तर पहुंचीं नोरा फतेही, इन सवालों से होगा सामना
AajTak
नोरा फतेही पूछताछ के लिए पहुंच चुकी हैं. फिल्मों के लटके झटकों से दूर नोरा फतेही को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा यानी EOW के सवालों के जवाब देना है क्योंकि उनका नाम तिहाड़ में बंद भारत का इस वक़्त के सबसे बड़े ठग सुकेश चंद्रशेखर के नाम के साथ जुड़ गया है. माना जा रहा है कि सुकेश ने ठगी की रकम से ही नोरा फतेही को महंगे तोहफे देकर उनका दिल भी जीता है. देखें

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.











