
दिल्ली के 80 हजार सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा बोनस, CM केजरीवाल ने दिवाली से पहले किया ऐलान
AajTak
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिवाली से सरकारी कर्मचारियों को बोनस देने का ऐलान किया है. उन्होंने बताया कि ग्रुप बी नॉन गजेटेड और ग्रुप सी के कर्मचारियों को बोनस देने में दिल्ली सरकार पर 56 करोड़ रुपये का खर्च आएगा.
दिल्ली के 80 हजार सरकारी कर्मचारियों को दिवाली से पहले बोनस दिया जाएगा. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डिजिटली प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका ऐलान कर दिया है. सीएम केजरीवाल ने बताया कि कर्मचारियों को बोनस देने में 56 करोड़ रुपये का खर्च आएगा.
अरविंद केजरीवाल ने कहा, "ये महीना त्योहारों का महीना है और त्योहारों के इस मौसम में हम ग्रुप बी नॉन गजेटेड और ग्रुप सी कर्मचारियों को 7-7 हजार का बोनस दे रहे हैं. ये फैसला दिल्ली सरकार की तरफ से लिया है. इस समय दिल्ली सरकार में 80 हजार कर्मचारी हैं. ये बोनस देने के लिए 56 करोड़ रुपये का खर्च आएगा."
अरविंद केजरीवाल ने कहा, इससे हमारे कर्मचारियों के घरों में त्योहारों में खुशियां दोगुनी हो जाएंगी. एक सरकार के रूप में कर्मचारियों की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए हमेशा प्रयास किया है और ये प्रयास हमेशा जारी रहेंगे.
दिल्ली के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: केजरीवाल
सीएम केजरीवाल ने कहा, "दिल्ली सरकार में काम करने वाले कर्मचारी मेरा परिवार हैं और उनके लिए आज मैं खुशखबरी लेकर आया हूं. दिल्ली सरकार ने बीते 8 साल में शिक्षा, स्वास्थ्य, इन्फ्रास्ट्रक्चर, पब्लिक सर्विसेज के क्षेत्र में जितने भी शानदार काम किए हैं. उसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका दिल्ली सरकार के कर्मचारियों ने निभाई है. उनकी कड़ी मेहनत की बदौलत हम दिल्ली को दिल्ली के लोगों के सपनों का शहर बना पाए हैं."

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






