
दिल्ली के स्पा में देह व्यापार... 'Say Help' ऐप से मिला अलर्ट, पुलिस ने छह महिलाओं का किया रेस्क्यू
AajTak
दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ ने देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश किया है. यह कार्रवाई 'Say Help' ऐप से मिले एक रियल-टाइम अलर्ट के आधार पर की गई, जिसके बाद पुलिस ने पहाड़गंज क्षेत्र में स्थित एक स्पा पर छापा मारा और 6 महिलाओं को मानव तस्करी के जाल से मुक्त कराया. पुलिस ने स्पा सील कर दिया है, जबकि इस रैकेट को चलाने वाली महिला और उसका पति फरार बताए जा रहे हैं.
दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ ने ‘Say Help’ ऐप से मिले अलर्ट के बाद एक इम्मोरल ट्रैफिकिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने पहाड़गंज इलाके में चल रहे एक स्पा में छापा मारकर 6 महिलाओं को रेस्क्यू किया है. इसी के साथ स्पा सील कर दिया गया है. पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी महिला और उसका पति इस नेटवर्क को चलाते थे.
जानकारी के अनुसार, घटना 30 और 31 अक्टूबर की दरमियानी रात की है. जब ‘Say Help’ ऐप पर पहाड़गंज इलाके से संदिग्ध गतिविधियों का अलर्ट मिला. पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम और ऐप की मॉनिटरिंग टीम तुरंत एक्टिव हुई. तकनीकी निगरानी और गोपनीय जानकारी के आधार पर पता चला कि गैलेक्सी स्पा इम्मोरल ट्रैफिकिंग यानी देह व्यापार से जुड़ी गतिविधियों में शामिल है.
पुलिस ने एक डिकॉय ग्राहक को दो हजार रुपये की प्री-नोटेड करेंसी देकर वहां भेजा. शाम करीब 7:25 बजे डिकॉय ने वॉट्सएप मिस्ड कॉल के जरिए सिग्नल दिया. इसके बाद पुलिस टीम ने स्पा में तुरंत छापा मारा. छापेमारी के दौरान पुलिस को छह महिलाएं और एक महिला रिसेप्शनिस्ट देह व्यापार में शामिल मिलीं. इसी के साथ पुलिस ने 2000 की मार्क की गई करेंसी और तीन पैकेट कंडोम मौके से बरामद किए.
यह भी पढ़ें: पांच युवक, 6 युवतियां और आपत्तिजनक सामान… मथुरा के स्पा सेंटर पर छापा पड़ा तो मच गई अफरा-तफरी
मुख्य आरोपी महिला की पहचान लेडी K के रूप में हुई, जो 36 साल की है और पहाड़गंज की रहने वाली है. उसने पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ मिलकर यह रैकेट चला रही थी. पुलिस ने थाना नबी करीम में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सभी रेस्क्यू की गई महिलाओं को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है.
पुलिस ने जिन्हें रेस्क्यू किया है, उनमें एक 25 साल की महिला पश्चिम बंगाल की रहने वाली है, वहीं दूसरी महिला भी 25 साल की है, जो ग्रेटर कैलाश-II दिल्ली की रहने वाली है. इसके अलावा अन्य महिला 31 साल की है, जो उत्तम नगर दिल्ली की रहने वाली है. वहीं 34 वर्षीय महिला सरायकेला खरसावां झारखंड की है. इसके अलावा 21 वर्षीय महिला गुप्तीपाड़ा हुगली पश्चिम बंगाल की रहने वाली है. वहीं 30 वर्षीय महिला मेरठ उत्तर प्रदेश की रहने वाली ह ै.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









