
दिल्ली के व्यापारियों CM रेखा गुप्ता की बड़ी सौगात, दिवाली से पहले मिलेगा ₹1600 Cr का GST रिफंड
AajTak
दिल्ली सरकार ने दीपावली से पहले व्यापारियों को ₹1600 करोड़ का लंबित जीएसटी रिफंड देने का ऐलान किया है, जो 2019 से अटका था. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी सरकार पर व्यापारियों के हक को दबाने का आरोप लगाया.
दिल्ली की बीजेपी सरकार ने स्थानीय व्यापारियों के हित में एक बड़ा ऐलान किया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को एक उच्च-स्तरीय बैठक के बाद घोषणा की कि इस वर्ष दीपावली से पहले साल 2019 से लंबित लगभग ₹1600 करोड़ का जीएसटी रिफंड दिल्ली के व्यापारियों के बैंक खातों में पहुंचाया जाएगा.
यह कदम न केवल व्यापारियों को उनके लंबे इंतजार से राहत देगा, बल्कि त्योहारी सीजन में उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में भी मददगार साबित होगा. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि यह राशि दीपावली से पहले पूरी तरह अदा कर दी जाएगी, ताकि व्यापारी समुदाय इस उत्सव को और अधिक उत्साह से मना सके.
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी सरकार ने इस जायज हक को लौटाने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिसके कारण व्यापारियों की मेहनत की पूंजी सालों तक अटकी रही. हमारी सरकार ने यह सुनिश्चित करने का संकल्प लिया है कि व्यापारी भाई-बहन अपनी मेहनत का फल समय पर प्राप्त करें और त्योहारों को खुशहाली के साथ मना सकें.'
यह भी पढ़ें: दिल्ली के जाफरपुर कालां में एनकाउंटर... नंदू गैंग के दो शार्पशूटर गिरफ्तार, भागते समय पैर में लगी गोली
तकनीकी सुधार और पारदर्शिता का वादा
रिफंड प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने तकनीकी का सहारा लिया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुलासा किया कि आईआईटी हैदराबाद के विशेषज्ञों के सहयोग से एक नया और अत्याधुनिक आईटी सिस्टम विकसित किया गया है, जो रिफंड आवेदनों का निपटान तेजी से और सटीकता के साथ करेगा. इस सिस्टम के जरिए अब व्यापारियों को अनावश्यक देरी और जटिलताओं से निजात मिलेगी. हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि हर आवेदन का निपटारा समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से हो, ताकि व्यापारियों का भरोसा सरकार पर और मजबूत हो.'

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










