
दिल्ली के वेलकम इलाके में चार मंजिला इमारत ढहने से कुल 6 लोगों की मौत, 8 घायल
AajTak
दिल्ली के वेलकम इलाके में शनिवार सुबह एक चार मंजिला इमारत ढहने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें एक दो साल की मासूम बच्ची भी शामिल है. हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं. मृतकों में मकान मालिक उसकी पत्नी और दो बेटे शामिल हैं. राहत-बचाव कार्य में NDRF की टीमें जुटी हैं. संकरी गलियों के चलते ऑपरेशन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
दिल्ली के वेलकम इलाके में शनिवार सुबह एक चार मंजिला इमारत ढहने से 6 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक दो साल की बच्ची भी शामिल है. हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं. NDRF और दिल्ली पुलिस राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं. मृतकों में मकान मालिक, उसकी पत्नी और दो बेटे भी शामिल हैं. क्षेत्र की संकरी गलियों के कारण राहत कार्य में बाधा आ रही है.
सुबह करीब 7:04 ढही इमारत
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में शनिवार सुबह करीब 7:04 बजे एक बड़ा हादसा हो गया, जब गली नंबर 5 जनता कॉलोनी स्थित एक चार मंजिला इमारत अचानक गिर पड़ी. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हैं. मृतकों में दो साल की मासूम बच्ची भी शामिल है.
हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां, NDRF, दिल्ली पुलिस और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं. दिल्ली अग्निशमन सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि राहत कार्य जारी है और मलबे में दबे अन्य लोगों को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं.
हादसे में 6 लोगों की हुई मौत
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त संदीप लांबा ने बताया कि मृतकों में मत्तलूब (50), उसकी पत्नी राबिया (46), दो बेटे जावेद (23) और अब्दुल्ला (15) शामिल हैं. इसके अलावा जुबिया (27) और उसकी दो साल की बेटी फौजिया की भी मौत हो गई. वहीं मत्तलूब के अन्य बेटे परवेज, उसकी पत्नी सिजा, उनका एक साल का बेटा अहमद, और नवेद (19) घायल हुए हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











