
दिल्ली के वसंत विहार में दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत, जलभराव के कारण हुआ हादसा
AajTak
प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों बच्चे दीवार के पास सीढ़ियों पर बैठे थे. ये दीवार डीडीए की है, जो भारी बारिश और जलभराव के कारण ढह गई. आपदा प्रबंधन और डीडीए को घटना की सूचना दी गई है. मलबा हटाने का काम जारी है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अन्य व्यक्ति दबा न हो.
दिल्ली के वसंत विहार में गुरुवार को एक दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई. ये हादसा बसंत नगर स्थित हनुमान मंदिर के पास हुआ. दिल्ली पुलिस ने बताया कि घटना का कॉल शाम 4:44 बजे मिला. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि दीवार गिर चुकी थी. मलबे में दबे दो बच्चों को निकाला गया. एक बच्चे की उम्र 10 साल है, जबकि दूसरे की उम्र 9 साल है. दोनों बच्चों को PCR वैन से एम्स ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों बच्चे दीवार के पास सीढ़ियों पर बैठे थे. ये दीवार डीडीए की है, जो भारी बारिश और जलभराव के कारण ढह गई. आपदा प्रबंधन और डीडीए को घटना की सूचना दी गई है. मलबा हटाने का काम जारी है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अन्य व्यक्ति दबा न हो. दोनों बच्चे बिहार के रहने वाले थे.
इससे पहले दक्षिणी दिल्ली के कालकाजी इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ. भारी बारिश के दौरान एक बड़ा पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया. दुर्भाग्य से उसी वक्त वहां से गुजर रहा बाइक सवार इसकी चपेट में आ गया. हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया है.पास से गुजर रही एक कार भी पेड़ की चपेट में आ गई और क्षतिग्रस्त हो गई.
भारी बारिश से जलमग्न हुआ शहर दिल्ली में धौला कुआं-गुरुग्राम रोड, लाजपत नगर, रोहतक रोड, आनंद पर्वत, आदर्श नगर, पुराना जीटी रोड, अश्रम से मूलचंद मार्ग सहित कई प्रमुख सड़कें जलमग्न रहीं. मोटरसाइकिल और स्कूटर चालकों को पानी में गाड़ियों को धकेलना पड़ा. पीडब्ल्यूडी के बाढ़ नियंत्रण कक्ष को जलभराव की 50 से अधिक शिकायतें मिलीं, साथ ही पेड़ गिरने की घटनाएं साकेत कोर्ट, घिटोरनी मेट्रो स्टेशन, सत्यानिकेतन, ओखला मंडी और साउथ एक्सटेंशन-2 से दर्ज की गईं.
मौसम विभाग का अलर्ट
IMD ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए आने वाले घंटों में भारी बारिश, गरज और बिजली चमकने की चेतावनी दी है. गुरुवार की सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे के बीच सफदरजंग वैधशाला में 74 मिमी, लोधी रोड पर 62.4 मिमी और पालम में 38 मिमी बारिश दर्ज की गई.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






