
दिल्ली के नाइट कर्फ्यू से फिर टूटेगी रेस्ट्रो इंडस्ट्री! 80% कारोबार गिरने की आशंका
AajTak
दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार को रोकने के लिए जहां नाइट कर्फ्यू शुरू हो गया है, तो वहीं व्यापारी इससे चिंतित हैं. माना जा रहा है कि नाइट कर्फ्यू का सबसे ज्यादा प्रभाव रेस्ट्रो इंडस्ट्री पर पड़ेगा, क्योंकि ये नाइट का ही व्यापार है.
दिल्ली में नाइट कर्फ्यू लगने के बाद व्यापारियों में टेंशन हैं. कोरोना की रोकथाम के लिए व्यापारी दिल्ली सरकार के साथ होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन उनके व्यापार पर फिर से संकट मडराने लगा है. रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक दिल्ली में नाइट कर्फ्यू का सबसे ज्यादा असर होटल, रेस्टोरेंट, बार, फार्महाउस और बैंक्वेट बिजनेस पर पड़ा है. इस कारोबार से जुड़े कारोबारियों को धक्का लगा है, क्योंकि ये सभी रात के बिजनेस हैं. दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस में नाइट कर्फ्यू से देर रात चलने वाले इन कारोबार पर होने वाले असर की पड़ताल में ये पाया कि पिछले लॉकडाउन के बाद ये व्यवसाय धीरे-धीरे उभरते हुए करीब 70 प्रतिशत पटरी पर लौट भी आए, लेकिन नाइट कर्फ्यू से डर है कि दोबारा ये 20 प्रतिशत पर ना गिर जाएं.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












