
दिल्ली के नरेला में सनसनीखेज कांड... पड़ोसी ने 3 साल के बच्चे को अगवा कर मार डाला, बेड पर लाश छोड़कर हुआ फरार
AajTak
दिल्ली के नरेला इलाके में 3 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है. यहां पड़ोसी युवक ने बच्चे को अगवा कर चाकू से वार किया और शव अपने घर के बेड पर छोड़कर फरार हो गया. घटना उस समय की है, जब बच्चे के पिता झगड़े में बीच-बचाव कर रहे थे. पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है.
बाहरी दिल्ली के नरेला औद्योगिक थाना इलाके के घोघा गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां तीन साल के मासूम तेजस की हत्या पड़ोसी युवक ने कर दी. घटना के बाद बच्चे के परिजनों में कोहराम मच गया. वारदात के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.
जानकारी के अनुसार, सोमवार को दिवाली के दिन घोघा गांव में दो लोग शराब पीकर झगड़ा कर रहे थे. इनमें से एक शख्स नीतू था, जो कि मृतक तेजस के पिता संजीव के पास पहले ड्राइवर के रूप में काम कर चुका था. झगड़ा देख तेजस के पिता संजीव ने बीच-बचाव किया और दोनों को अलग किया.
संजीव को लगा कि मामला शांत हो गया है और वह अपने घर लौट गया. इसके बाद आरोपी नीतू ने दोपहर में मासूम तेजस को अगवा कर लिया और बदला लेने के इरादे से उसकी चाकू से बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी ने शव को अपने किराये के घर के बेड पर छोड़ दिया और ताला लगाकर फरार हो गया.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात... गर्भवती महिला की पूर्व लिव-इन पार्टनर ने की हत्या, फिर पति ने हमलावर को मार डाला
वहीं मासूम के लापता होने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की. कई घंटे तक बच्चे का कोई पता नहीं चला. जब शक बढ़ा, तो परिवार ने आरोपी नीतू के घर का दरवाजा तोड़ा और वहां देखा तो तेजस का शव बेड पर पड़ा था.
स्थानीय लोग और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था. बच्चे की मां, बहन और पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. वहीं आरोपी नीतू की तलाश शुरू कर दी गई है. इस घटना ने गांव और आसपास के लोगों में भी सनसनी मचा दी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











