
दिल्ली के जंतर- मंतर पर फिलस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए 50 लोग
AajTak
इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर में फिलस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन करने वाले 50 लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेते हुए कहा कि इन्हें इसकी अनुमति नहीं दी गई थी और कानून-व्यवस्था से किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा.
इजरायल और फिलस्तीनी आतंकी संगठन हमास के बीच चल रहे युद्ध को लेकर दिल्ली में फिलस्तीन के समर्थन में विरोध प्रदर्शन करने वाले लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. पुलिस ने शुक्रवार को 50 से अधिक छात्रों और सिविल सोसाइटी के लोगों को फिलिस्तीन के समर्थन में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के दौरान हिरासत में लिया था.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रदर्शनकारी अलग-अलग जत्थों में जंतर-मंतर पर पहुंचे थे और बाद में उन्हें हिरासत में ले लिया गया. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "चूंकि प्रदर्शनकारियों के पास अनुमति नहीं थी, इसलिए उन्हें हिरासत में लिया गया. उन्हें दिल्ली के अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में रखा गया है"
प्रदर्शनकारियों ने "फिलिस्तीन को फ्री करो" के नारे लगाए और दोनों देशों के बीच तत्काल युद्धविराम की मांग की, 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमास के हमले के बाद से दोनों देशों में युद्ध जारी है. इजरायल के जवाबी हमलों में हजारों लोग अब तक मारे गए हैं.
इजराइल के जवाबी हमलों के बाद गाजा में हर तरफ मलबा ही नजर आ रहा है जो वैश्विक चिंताएं बढ़ा रही हैं. प्रदर्शनकारियों ने फिलस्तीन के पक्ष में नारे लगाते हुए जंतर-मंतर की ओर मार्च करने की कोशिश की. जब प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंचे तो अर्धसैनिक बलों के साथ पुलिसकर्मियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया और थाने ले आए.
जब उन्हें हिरासत में लिया जा रहा था तो एक प्रदर्शनकारी ने पुलिस वैन में चिल्लाते हुए कहा, 'यह विरोध केवल फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए है.' कुछ प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि विरोध शुरू होने से पहले ही उन्हें हिरासत में ले लिया गया.
उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट की गई. हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने आरोप का खंडन करते हुए कहा कि उन्हें प्रदर्शन की कोई अनुमति नहीं थी. पुलिस अधिकारी ने कहा, 'किसी को भी कानून-व्यवस्था का उल्लंघन करने की इजाजत नहीं है.'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











