
दिल्ली की 70 सीटों पर वोटिंग कल, 1.56 करोड़ वोटर्स करेंगे 699 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला
AajTak
विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली में तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबले में बाजी कौन मारता है, मतदान के साथ इसका फैसला हो जाएगा. 13,766 पोलिंग बूथ पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी. इसके लिए सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं.
विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली में मंच तैयार है, जहां आम आदमी पार्टी तीसरी बार सत्ता हासिल करने की लड़ाई में जुटी है. बीजेपी और कांग्रेस भी दिल्ली की गद्दी कब्जाने की जद्दोजहद में है. बुधवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी. इस दौरान दिल्ली के 1.56 करोड़ वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे, और करीब 700 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 13,766 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. इन 70 सीटों के लिए 699 उम्मीदवार मैदान में हैं. यह मुकाबला राजधानी के राजनीतिक हालात को नया रूप दे सकता है. अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में आम आदमी पार्टी अपने रिकॉर्ड और कल्याणकारी योजनाओं के दम पर तीसरी बार सत्ता पाने की कोशिश कर रही है.
यह भी पढ़ें: क्या अगला CM फिर नई दिल्ली सीट से होगा या स्प्लिट वोटर बदलेगा पैटर्न? चुनाव नतीजों से मिलेगा इन 6 सवालों का जवाब
दूसरी तरफ, बीजेपी 25 साल से ज्यादा समय से सत्ता से बाहर है और जीत की पुर्जोर कोशिश में है. वहीं कांग्रेस पार्टी आम आदमी पार्टी से पहले 15 साल सत्ता में रही, लेकिन पिछले दो चुनावों में पार्टी एक भी सीट जीतने में कामयाब नहीं रही है.
शांतिपूर्ण चुनाव के लिए चुनाव आयोग की तैयारी!
चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए अर्धसैनिक बलों की 220 कंपनियां, 35,626 दिल्ली पुलिस के जवान और 19,000 होमगार्ड तैनात किए हैं. लगभग 3,000 मतदान केंद्रों को संवेदनशील के रूप में चिन्हित किया गया है, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. मतदान के दौरान पुलिस टीम ड्रोन से भी निगरानी रखेगी.
दिल्ली पुलिस ने बताया कि, संवेदनशील बूथों के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए जाएंगे, जहां कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्यूआरटी भी तैनात रहेंगे. वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के लिए खास प्रावधान किए गए हैं, उनके लिए 733 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










