
दिल्ली की हरियाणवी सिंगर दिव्या इंदौरा की हत्या, रोहतक पुलिस ने बरामद किया दफनाया हुआ शव
AajTak
दिल्ली की रहने वाली हरियाणवी सिंगर संगीता उर्फ दिव्या इंदौरा की हत्या कर दी गई है. आरोपियों ने उसके शव को रोहतक के महम में जमीन में दफना दिया था. पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है. इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है.
दिल्ली की रहने वाली हरियाणवी सिंगर और एक्ट्रेस संगीता उर्फ दिव्या इंदौरा की हत्या कर दी गई है. रोहतक जिले के महम के पास पुलिस ने जमीन में दफनाया हुआ संगीता का शव बरामद किया है. जानकारी के मुताबिक, संगीता 11 मई से घर से निकली थी लेकिन उसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला. परिजन ने 14 मई को दिल्ली पुलिस में अपरहण का मामला दर्ज कराया था.
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन के हवाले कर दिया है. पुलिस की जांच पड़ताल में रोहित नाम के एक युवक का नाम सामने आया है जो महम के पास एक होटल में संगीता के साथ खाना खाते देखा गया था. पुलिस ने होटल से सीसीटीवी फुटेज को जब्त कर लिया है. बताया जा रहा है कि रोहित संगीता को उसके घर से भिवानी में एक एलबम की शूटिंग कराने के लिए ले आया था.
उधर, संगीता के परिजन का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के बाद भी पुलिस ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की. परिजन ने संगीता के साथ काम करने वाले दो लोगों पर हत्या कर शव को दफनाने का आरोप लगाया है. फिलहाल, पुलिस हत्या और अपहरण से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है.
रविवार शाम को पुलिस को मिली थी दफनाए शव की सूचना
बता दें कि रविवार शाम को महम पुलिस को सूचना मिली थी कि भैरो भैणी गांव में बरसाती नाले के पास किसी का शव हाइवे के फ्लाईओवर के पास दबा हुआ है. सूचना के आधार पर पुलिस ने एफएसएल की टीम व ड्यूटी मजिस्ट्रेट, महम के तहसीलदार के नेतृत्व में शव को बाहर निकाला. शव एक युवती का था. पुलिस ने अज्ञात युवती के शव को पोस्टमार्टम व पहचान के लिए पीजीआई रोहतक के शव गृह में रखवा दिया था. सोमवार को युवती की पहचान दिल्ली की रहने वाली संगीता उर्फ दिव्या इंदौरा के रूप हुई.
परिजन ने साथ काम करने वाले दो लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











