
दिल्ली की सुरक्षा को लेकर अमित शाह की अगुवाई में बड़ी बैठक, क्या बदलेगी रणनीति?
AajTak
दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर 12 वर्षों के बाद केंद्र और दिल्ली सरकार की मेगा बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक की अगुवाई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे, जिसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली पुलिस कमिश्नर भी मौजूद रहेंगे। पिछली बार यह बैठक 2013 में शीला दीक्षित सरकार के दौरान हुई थी। इस बार की बैठक में दिल्ली की सुरक्षा, कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












