
दिल्ली की महिला को इंस्टाग्राम पर नाइजीरिया के सैमुअल ने भेजे मैसेज, शातिर अंदाज में ठग लिए 11 लाख
AajTak
राजधानी दिल्ली में पुलिस ने एक ऐसे नाइजीरियन नागरिक (Nigerian national) को गिरफ्तार किया है, जिसने एक महिला से 11.39 लाख रुपये की ठगी कर ली. आरोपी ठग ने खुद को नौसेना का अधिकारी बताकर घटना को अंजाम दिया था. पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है.
दिल्ली पुलिस ने एक महिला से 11.39 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में एक नाइजीरियाई नागरिक (Nigerian national) को गिरफ्तार किया है. आरोपी ठग ने महिला से संपर्क कर खुद को नौसेना का अधिकारी बताया था.
पुलिस ने बताया कि नाइजीरिया के बेनिन शहर के रहने वाले 27 वर्षीय हार्मनी सैमुअल को एक अन्य आरोपी 22 साल के सुंदर सिंह की निशानदेही पर गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने उसे शुक्रवार को द्वारका के चंदर विहार से पकड़ा. पुलिस ने बताया कि दिल्ली की रहने वाली एक महिला ने द्वारका साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि उससे 11,39,000 रुपये की ठगी की गई है.
महिला ने आरोप लगाया था कि उसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सैमुअल नाम के शख्स ने एक मैसेज भेजा था. उस मैसेज भेजने वाले ने खुद को नॉर्वे का एक नौसेना अधिकारी बताया था. उसने महिला को बातों में फंसाकर दोस्ती कर ली और शादी का भी प्रस्ताव रखा.
नार्वे से गिफ्ट भेजने की बात कहकर ठगे लाखों रुपये
नाइजीरियाई ठग ने महिला से कहा कि वह उसे नॉर्वे से कुछ गिफ्ट और यूरो भेजना चाहता है. आरोपी ने महिला से कहा कि ये गिफ्ट लेने के लिए सीमा शुल्क, निकासी शुल्क देना होगा. पुलिस ने बताया कि ठग ने भारत आने के लिए अपने हवाई टिकटों का भुगतान करने के लिए भी महिला से कहा. इसके बाद उसने अपने खातों कि डिटेल दी, जिनमें 11,39,000 रुपये ट्रांसफर करवा लिए.
दूसरे आरोपी ने दिया था अपना बैंक अकाउंट

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






