
दिल्ली की निर्भया को इंसाफ दिलाने वालीं सीमा कुशवाहा BJP में शामिल, संगीता आजाद ने भी छोड़ी BSP
AajTak
यूपी से बीएसपी सांसद संगीता आजाद अपने पति के साथ बीजेपी में शामिल हो गईं. उनके साथ बीएसपी की एक और नेता ने बीजेपी में दामन थामा है, जिसकी चारों ओर चर्चा हो रही है. वो हैं सुप्रीम कोर्ट की वकील सीमा कुशवाहा.
लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं का एक दल से दूसरे दल में जाना जारी है. सोमवार को यूपी के लालगंज से बीएसपी सांसद संगीता आजाद (Sangeeta Azad) ने बीजेपी ज्वाइन कर ली. संगीता आजाद के साथ बीजेपी में शामिल होने वाले एक और नाम की चर्चा है. वो हैं दिल्ली की निर्भया को इंसाफ दिलाने वालीं वकील सीमा समृद्धि कुशवाहा.
सीमा समृद्धि (Seema Samridhi) सोमवार को बीएसपी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गईं. पार्टी महासचिव विनोद तावड़े (Vinod Tawade), यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी (Bhupendra Chaudhary) ने बीएसपी सांसद संगीता आजाद (Sangeeta Azad), उनके पति अरिमर्दन (Arimardan) के साथ सीमा कुशवाहा (Seema Kushwaha) को भाजपा में शामिल कराया.
बीजेपी में शामिल होने के बाद सीमा कुशवाहा ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर उनको धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि नड्डा जी के मार्गदर्शन में आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी को राष्ट्रहित और महिला सशक्तिकरण के संकल्प के साथ ज्वाइन किया. सीमा कुशवाहा ने प्रधानमंत्री जी के परिवार का हिस्सा बनाने के लिए जेपी नड्डा का आभार जताया.
कौन हैं सीमा समृद्धि कुशवाहा?
सीमा कुशवाहा को सीमा समृद्धि के नाम से भी जाना जाता है. सीमा सुप्रीम कोर्ट में एक वकील हैं. बीजेपी में शामिल होने से पहले वह मायावती की पार्टी बीएसपी की राष्ट्रीय प्रवक्ता थीं. दिल्ली में 2012 में हुए सामूहिक बलात्कार और हत्या मामले में निर्भया की कानूनी सलाहकार होने के लिए जानी जाती हैं. उनकी लंबी कानूनी लड़ाई की वजह से ही निर्भया के चारों दोषियों को 20 मार्च 2020 को तिहाड़ जेल में फांसी दी गई थी.
कौन हैं संगीता आजाद?

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






