
दिल्ली: कहीं और तय हुई शादी तो कर ली आत्महत्या, प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर दी जान
AajTak
मृतक के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें बताया गया कि दोनों के परिवार वाले उनकी शादी के लिए रजामंद नहीं थे. जिसके कारण दोनों ने सल्फास की गोली खा ली है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. होटल के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है.
दिल्ली के पहाड़गंज के एक होटल में एक प्रेमी जोड़े ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. दोनों दिल्ली के मंगोलपुरी और किरारी के रहने वाले थे. पिछले 8 सालों से इनकी आपस में जान पहचान थी. घटना का पता तब चला जब रूम सफाई के लिए वेटर पहुंचा. दरवाजे पर दस्तक देने पर अंदर से कोई रिस्पॉन्स नही मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई. दोपहर करीब 3.15 बजे के आसपास पुलिस को दोनों की खुदकुशी का पता चला. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है. सुसाइड नोट के अनुसार, लड़का और लड़की एक दूसरे से प्यार करते थे.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












