
दिल्ली: ऑनलाइन सट्टे की लत से बर्बाद हुआ कांस्टेबल, अब साइबर फ्रॉड में अरेस्ट
AajTak
दिल्ली के नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी सागर सिंह कलसी ने बताया कि मजनूं का टीला निवासी राहुल कुमार ने साइबर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. उसने बताया था कि एक शख्स ट्रैफिक पुलिस की वर्दी पहन कर उसके साइबर कैफे में आया और झांसे में लेकर 16 हजार रुपए फोनपे पर ट्रांसफर करवा लिए. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
ऑनलाइन सट्टे की लत ने कॉन्स्टबेल का करियर बर्बाद कर दिया. साइबर फ्रॉड के मामले में दिल्ली पुलिस से बर्खास्त कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी पर चीटिंग के पांच मामले दर्ज हैं. इसकी पहचान रोहित दलाल (28) के तौर पर हुई, जो मूल रूप से हरियाणा के झज्जर का रहने वाला है.
दिल्ली के नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी सागर सिंह कलसी ने बताया कि मजनूं का टीला निवासी राहुल कुमार ने साइबर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. उसने बताया था कि एक शख्स ट्रैफिक पुलिस की वर्दी पहन कर उसके साइबर कैफे में आया और झांसे में लेकर 16 हजार रुपए फोनपे पर ट्रांसफर करवा लिए. पुलिस ने जांच के दौरान टेक्निकल सर्विलांस और बैंक डिटेल से जुड़ी जानकारी जुटाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान रोहित दलाल के तौर पर हुई. पता चला वह पिछले साल ही दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पद से बर्खास्त हुआ था. पुलिस ने इसे 29 जुलाई को हरियाणा के बहादुरगढ़ से गिरफ्तार कर लिया.
आरोपी ने बताया कि उसने साल 2016 में दिल्ली पुलिस ज्वाइन की थी. बतौर कांस्टेबल उसकी तैनाती बटालियन में थी. वह ऑनलाइन पर सट्टा लगाने लगा. पूरी सैलरी और जमा पूंजी ने उसने ऑनलाइन सट्टे में लगा दी. नुकसान हुआ तो उसने रिश्तेदारों और सहयोगियों से कर्ज उठा लिया. इसे वह लौटा नहीं सका, जिस कारण उसने साइबर फ्रॉड करना शुरू कर दिया. पिछले साल उसे ट्रैफिक पुलिस से बर्खास्त कर दिया गया था. इसके बाद भी वह पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों से ठगी करता था. आरोपी बर्खास्त कांस्टेबल पर अशोक विहार, आदर्श नगर, बाबा हरिदास नगर और जहांगीरपुरी में चीटिंग के पहले से केस दर्ज हैं.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





