
दिल्ली एयरपोर्ट पर बुजुर्ग को आया था हार्ट अटैक, CPR देकर जान बचाने वाली डॉक्टर ने बताई पूरी घटना
AajTak
प्रिया ने बताया, 'सबसे पहली बात कि भगवान की जगह कोई नहीं ले सकता. हम भगवान के माध्यम मात्र हैं, उनकी कृपा और उनके इशारे से हम कोई भी काम कर सकते हैं. हम अमरनाथ यात्रा से लौट रहे थे और दिल्ली से हमारी फ्लाइट 2:30 घंटे लेट थी.
दिल्ली एयरपोर्ट पर एक बुजुर्ग व्यक्ति को CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देकर जान बचाने वाली डॉक्टर प्रिया ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है. घटना 17 जुलाई की है, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. डॉक्टर प्रिया ने बताया कि वह अमरनाथ यात्रा से लौट रही थीं और दिल्ली से उनकी फ्लाइट 2:30 घंटे लेट थी. एयरपोर्ट पर इंतजार करने के दौरान ये घटना घटी.
अमरनाथ यात्रा से लौट रहे थे डॉक्टर कपल प्रिया ने बताया, 'सबसे पहली बात कि भगवान की जगह कोई नहीं ले सकता. हम भगवान के माध्यम मात्र हैं, उनकी कृपा और उनके इशारे से हम कोई भी काम कर सकते हैं. हम अमरनाथ यात्रा से लौट रहे थे और दिल्ली से हमारी फ्लाइट 2:30 घंटे लेट थी...हमारे बगल वाली स्टॉल पर एक आदमी था. वह अचानक गिर पड़ा और हम उसकी तरफ दौड़े. मेरे पति डॉ. रमाकांत गोयल मेरे साथ थे और जब हम वहां पहुंचे तो वहां एक डॉक्टर दंपत्ति डॉ. उमेश बंसल और उनकी पत्नी डॉ. डॉली बंसल भी थे.'
डॉक्टर ने बताया, हम चारों ने देखा तो वह व्यक्ति बिल्कुल बेसुध था, उसकी सांसें रुक चुकी थीं, उसकी धड़कनें बिल्कुल बंद हो चुकी थीं और वह बिल्कुल भी सांस नहीं ले रहा था. उसका रंग नीला पड़ने लगा था, इसलिए हमने तुरंत CPR शुरू किया और करीब 5 मिनट बाद वह थोड़ा सा होश में आया, उसने थोड़ी सांस लेनी शुरू की और उसकी नब्ज थोड़ी सी चलने लगी. हमने CPR देना जारी रखा. थोड़ी देर में उसकी नब्ज थोड़ी सामान्य हुई. इतने में एयरपोर्ट स्टाफ को भी बुलाया गया, एयरपोर्ट का पर्सनल स्टाफ वहां आया. जब वह व्यक्ति थोड़ा होश में आया तो हमने उसकी पत्नी को बुलाया, फिर उसे एयरपोर्ट ले कर्मचारी ले गए...'
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति को दिल का दौरा पड़ते देख डॉक्टर कपल की जान बचाने की पहल की खूब सराहना हो रही है. महिला डॉक्टर का ये वीडियो एक्स पर खूब शेयर किया गया. एक एक्स यूजर ने इस घटना के बारे में पोस्ट करते हुए दावा किया कि यह घटना दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर हुई. बताया जाता है कि वह व्यक्ति 60 साल का था और उसे फूड कोर्ट एरिया में दिल का दौरा पड़ा. उन्होंने महिला के काम के लिए आभार व्यक्त किया. सीपीआर शुरू होने के कुछ ही समय बाद वह व्यक्ति फिर से जीवित हो गया.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









