
दिल्ली: आसानी से पैसे कमाने के लिए SUV लूटते थे हाई प्रोफाइल लुटेरे, गिरफ्तार
AajTak
राजधानी दिल्ली में SUV लूटपाट की वारदातें लगातार बढ़ रही थीं. केस की जांच के लिए क्राइम ब्रांच को लगाया गया. क्राइम ब्रांच के ऑपरेशन को-इंस्पेक्टर पंकज अरोड़ा और एसीपी राजकुमार साह ने शातिरों को पकड़ने के लिए रणनीति तैयार की. इसके बाद आरोपियों को दबोचा गया.
दिल्ली में पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ऐसे हाई प्रोफाइल लुटेरों को दबोचा है जो सिर्फ एसयूवी गाड़ियों को ही अपना निशाना बनाते थे. ये शातिर इनोवा, क्रेटा और स्कॉर्पियो जैसी गाड़ियों पर घात लगाते थे, इसके बाद उन्हें लूट लिया करते थे. इन्होंने दिल्ली एनसीआर में कई बड़ी लूट की वारदातों को अंजाम दिया है. पुलिस ने जिन दो लोगों लुटेरों को पकड़ा है, उनकी पहचान रवि कैमर और स्वेत सिंह के नाम से हुई है. रवि कुमार गोपालगंज बिहार का तो स्वेत सिंह पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुशीनगर का रहने वाला है. दोनों आरोपियों पर 25-25 हज़ार का इनाम घोषित था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









