
दिल्ली: आयुर्वेद से दूर की जाएगी कोरोना से उबरे लोगों की दिक्कतें, 6 स्थानों पर होगा इलाज
AajTak
नॉर्थ दिल्ली नगर निगम ने तय किया है कि वो आयुर्वेद और पंचकर्म की मदद से पोस्ट कोविड मरीजों का इलाज करेगी, जो कोरोना संक्रमण के बाद उपजी थकान कमजोरी और बीमारियों से जूझ रहे हैं, जिनकी इम्यूनिटी कम हो चुकी है. ऐसे मरीजों के लिए 'पोस्ट कोविड केयर' एमसीडी के जिन अस्पतालों में शुरू किए जाएंगे उसका चुनाव कर लिया गया है.
पूरे देश में कोरोना की दूसरी लहर का पीक नियंत्रण में आता नजर आ रहा है. दूसरी तरफ दिल्ली में भी पांच सौ से कम मामले सामने आए हैं. जिसे एक बड़ी राहत की तरह देखा जा रहा है लेकिन दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका भी जताई जा रही है, जिसके कोरोना की दूसरी लहर से भी खतरनाक होने की आशंका जताई जा रही है. इस बीच दिल्ली नगर निगम ने पोस्ट कोविड मरीजों के इलाज के लिए अपनी कोशिशें करना शुरू कर दिया है. नॉर्थ दिल्ली नगर निगम ने यह तय किया है कि वो आयुर्वेद और पंचकर्म की मदद से पोस्ट कोविड मरीजों का इलाज करेगी, जो कोरोना संक्रमण के बाद उपजी थकान कमजोरी और बीमारियों से जूझ रहे हैं, जिनकी इम्यूनिटी कम हो चुकी है. ऐसे पोस्ट कोविड केयर एमसीडी के जिन अस्पतालों में शुरू किए जाएंगे उसका चुनाव कर लिया गया है.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












