
दिल्ली: आज से खुलेंगे स्कूल, कुछ प्राइवेट स्कूलों को अब भी पेरेंट्स की सहमति का इंतजार
Zee News
पिछली वर्ष कोरोना वायरस की एंट्री के बाद से बंद चल रहे स्कूल धीरे-धीरे खुलते जा रहे हैं. राजधानी दिल्ली में भी क्लास 9th से 12th तक के स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान 1 सितंबर से खुलेंगे.
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दल्ली में Covid-19 के कारण लंबे वक्त से बंद रहने के बाद कई स्कूल बुधवार से खुल रहे हैं. हालांकि अभी भी कुछ स्कूलों ने ‘इंतजार करो और देखो’ की नीति अपनाते हुए कुछ हफ्तों बाद स्कूल खोलने का फैसला किया है. दिल्ली में कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus) की स्थिति में सुधार को देखते हुए, दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि क्लास 9th से 12th तक के स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान 1 सितंबर से खुलेंगे. दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने स्पष्ट किया है कि किसी भी छात्र को स्कूल आने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा और अभिभावकों की सहमति जरूरी होगी. उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्विटर पर लिखा, 'टीम एजुकेशन स्कूलों को सुरक्षित रूप से फिर से खोलने के लिए तैयार है.' दिल्ली के एक नामचीन स्कूल के प्रिंसिपल ने नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा, 'केवल 20 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने अब तक अपने पेरेंट्स का सहमति फॉर्म भेजे हैं. हम तब तक इंतजार करेंगे, जब तक कि हमारे पास कम से कम 50 प्रतिशत छात्र न हो जाएं. स्कूलों को खोलने की योजना कुछ हफ्तों के लिए टाल दी गई है.'
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










