
दिल्लीः सब इंस्पेक्टर ने गोली मारकर किया सुसाइड, पांडव नगर थाने की छत पर मिली लाश
AajTak
शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे दिल्ली के थाने की छत पर एक सब इंस्पेक्टर की लाश बरामद हुई. मृतक सब इंस्पेक्टर का नाम राहुल सिंह था. राहुल साल 2017 से ही पांडव नगर पुलिस स्टेशन में बतौर सब इंस्पेक्टर तैनात थे.
दिल्ली पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर ने थाने की छत पर खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली. हैरानी की बात ये है कि थाने में किसी को इस घटना के बारे में पता ही नहीं चला. थाने के पास एक इमारत के गार्ड ने थाने की छत पर जब उसे पड़े हुए देखा तो उसने थाने में जाकर पुलिसकर्मियों को इस बारे में बताया. तब जाकर उसकी मौत का खुलासा हुआ. पुलिस अब उसकी खुदकुशी की वजह तलाश रही है. मामला पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर थाने का है. जहां शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे थाने की छत पर एक सब इंस्पेक्टर की लाश बरामद हुई. मृतक सब इंस्पेक्टर का नाम राहुल सिंह था. राहुल साल 2017 से ही पांडव नगर पुलिस स्टेशन में बतौर सब इंस्पेक्टर तैनात थे.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












