
दिल्लीः शूटआउट के बाद बदली सुरक्षा व्यवस्था, CPMF के हवाले 7 डिस्ट्रिक्ट कोर्ट
AajTak
रोहिणी कोर्ट शूटआउट के बाद दिल्ली के 7 डिस्ट्रिक्ट कोर्ट की सुरक्षा को लेकर 28 सितंबर को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद सुरक्षा में बदलाव को लेकर फैसला लिया गया है.
रोहिणी कोर्ट शूटआउट के बाद दिल्ली के 7 डिस्ट्रिक्ट कोर्ट की सुरक्षा में बड़ा बदलाव कर दिया गया है. दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने सिक्योरिटी मीटिंग के बाद बड़े बदलाव किए है. नई व्यवस्था की शुरुआत अगले हफ्ते शुक्रवार से होगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











